फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   jail

Noida News: जिला कारागार में संदिग्ध परिस्थिति में बंदी की मौत, हत्या का आरोप

Tue, 30 Apr 2024 07:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 07:42 PM IST
विज्ञापन
jail
जिला कारागार में संदिग्ध परिस्थिति में बंदी की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन

-ग्रेटर नोएडा के लुक्सर गांव स्थित जिला कारागार में सोमवार रात की घटना
-परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू की
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला कारागार में सोमवार रात बंदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है। वहीं, पुलिस का दावा है कि बंदी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।

नोएडा की चोटपुर कॉलोनी निवासी संदीप उर्फ ननकू (24 वर्ष) दो मार्च को नोएडा के सेक्टर 63 थाना पुलिस ने उसे एनडीपीएस एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद उसे जिला कारागार भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि सोमवार रात बंदी संदीप ने कारागार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने कारागार की खिड़की में गमछे से फंदा लगाकर जान दे दी।। जेल प्रशासन से सूचना मिलने के बाद इकोटेक-वन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही एसडीएम सदर और पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों की मौजूदगी में देर रात पंचनामा भरकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं जानकारी होने पर परिजन भी पहुंच गए। मंगलवार सुबह परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को शिकायत दी है। आरोप है कि जेल में संदीप की हत्या की गई है। जेल प्रशासन मामले को दबाने में लगा है। जेल प्रशासन पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में बंदी ने आत्महत्या की है। शिकायत पर जांच की जा रही है। मृतक पूर्व में भी जेल जा चुका है। उस पर सात केस भी दर्ज है।
विज्ञापन

------------
-बंदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है और घटना के दौरान तत्काल पुलिस को सूचना दे दी गई। इसके अलावा मौत का असल कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आ जाएगा। यह बंदी छठी बार जेल आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुण प्रताप सिंह, जेल अधीक्षक जिला कारागार।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed