{"_id":"5d1a108d8ebc3e3ce43f7452","slug":"itbp-constable-dies-due-to-cobra-bite-at-barrack-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांस्टेबल के बैग में घुस कर बैठा था सफेद कोबरा, चेन खोलते ही डस कर ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांस्टेबल के बैग में घुस कर बैठा था सफेद कोबरा, चेन खोलते ही डस कर ले ली जान
Mon, 01 Jul 2019 07:45 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Mon, 01 Jul 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सोमवार को आईटीबीपी के एक कांस्टेबल की सांप डस लेने के कारण मौत हो गई। सूरजपुर थाने के स्टेशन हाउस अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल हरी कृष्ण ने बैरक पहुंच कर जैसे ही अपने बैग का चेन खोला, अंदर छुप कर बैठे सफेद कोबरा सांप ने उनके हाथ को डस लिया। इसके बाद जहर इतनी तेजी से फैला कि प्राथमिक उपचार का भी समय नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
कांस्टेबल हरी कृष्ण मूलत: पश्चिम बंगाल के कूच विहार के रहने वाले थे। उनकी ड्युटी आईटीबीपी के लखनवाली यूनिट में लगी हुई थी।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसके बाद उसे आईटीबीपी को सौंप दिया जाएगा। आईटीबीपी के अधिकारी ने बताया कि हरी कृष्ण का शव मंगलवार को अंतिम संस्कार के लिए परिवार को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन