फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Italy's Luca Marini won in the practice session

Noida News: अभ्यास सत्र में इटली के लुका मारिनी ने मारी बाजी

Sat, 23 Sep 2023 01:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Italy's Luca Marini won in the practice session
- एम बेज्जेच्ची ने 347 किमी प्रति घंटे की भरी रफ्तार, सातवें स्थान पर रहे मोटो जीपी चैंपियन फ्रांसेस्को बगानिया
विज्ञापन

- सबसे तेज गति के रिकॉर्डधारी ब्रैड बाइंडर नहीं कर पाए क्वालीफाई
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। बुद्ध इंटरनेशनल ट्रैक (बीआईसी) पर शुक्रवार को मोटो जीपी भारत की धमाकेदार शुरआत हुई। अभ्यास सत्र की रेस में इटली के लुका मारिनी ने जबरदस्त प्रदर्शन दिखाते हुए अंतिम लैप में सबसे बेहतर समय निकालते हुए बाजी मार ली। उन्होंने 1:44.782 मिनट का समय निकालकर सभी को पीछे छोड़ दिया। वहीं मौजूदा मोटो जीपी चैंपियन फ्रांसेस्को बगानिया आश्चर्यजनक रूप से सातवें नंबर पर रहे। वहीं बीआईसी पर पहले दिन सबसे तेज रफ्तार का रिकॉर्ड मार्को बेज्जेच्ची के नाम रहा। उन्होंने 347 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सुपर बाइक दौड़ाई।

मोटो जीपी भारत के ट्रैक पर चैंपियंस की बादशाहत को निचले क्रम के राइडर्स ने जबरदस्त चुनौती पेश करते हुए पछाड़ दिया। मोटो जीपी के पहले ही दिन वीआर46 रेसिंग टीम की राइडर लुका मारिनी ने दूसरे फ्री प्रैक्टिस सेशन के आखिरी लैप में सबसे तेज टाइमिंग दर्ज की। उन्होंने प्राइमा प्रामैक रेसिंग के जॉर्ज मार्टिन को पछाड़ दिया। जॉर्ज पूरे सत्र में पहले स्थान पर हावी रहे। मारिनी ने 0.008 सेकंड के अंतर से उनको पछाड़कर सबसे तेज लैप का समय निकाला। तीसरे स्थान पर अप्रिलिया रेसिंग के एलेक्स एस्पारगारो रहे।
विज्ञापन


वहीं रेड बुल केटीएम के ब्रैड बाइंडर के लिए पहला दिन अच्छा नहीं रहा। मोटो जीपी का सबसे तेज गति का रिकॉर्ड रखने वाले बाइंडर शीर्ष 10 में जगह बनाने में असफल रहे। पीले झंडे ने उनकी आखिरी लैप टाइमिंग रद्द कर दी, जिससे उन्हें आठवां स्थान मिला। अब उन्हें रविवार की रेस में जाने के लिए शनिवार को क्वालीफाइंग-2 में स्थान बनाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




मौजूदा चैंपियन और रेस लीडर फ्रांसेस्को बगानिया 1:45.2800 मिनट का समय लेकर सातवें स्थान पर रहे। पहले अभ्यास सत्र में मारिनी के साथी मार्को बेज्जेच्ची ने 1:45.9900 मिनट का सबसे तेज़ समय निकाला। उन्होंने दूसरे सत्र में अपने प्रदर्शन को बेहतर करते हुए 1:45.2020 मिनट के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। आठ बार के विश्व चैंपियन, मार्क मार्केज़, रेप्सोल होंडा पर सवार होकर 1: 46.1290 मिनट के साथ दूसरे स्थान पर रहे।


पहले अभ्यास रेस में सर्वश्रेष्ठ 10 राइडर्स सीधे क्वालीफाइंग-2 रेस में होते हैं चयनित

पहले अभ्यास सत्र के दौरान 60 मिनट में 10 सबसे तेज समय निकालने वाले राइडर सीधे क्वालीफाइंग-2 में जाते हैं। वहीं क्वालीफाइंग-1 के शीर्ष दो राइडर्स क्वालीफाइंग-2 में पोल पोजीशन पर रह सकते हैं। वहीं मार्को बेज्जेच्ची ने क्वालीफाइंग-1 में न केवल जगह बनाई। इस दौरान उन्होंने मोटो जीपी भारत का अभी तक का सर्वश्रेष्ठ समय 347 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार निकाली। माना जा रहा है कि फाइनल वाले दिन राइडर्स अपने रिकॉर्ड में इजाफा होगा।






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed