फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   IT worker girl's death case: Eight in custody including five accomplices of accused constable

आईटी कर्मी युवती की मौत का मामला : आरोपी सिपाही के पांच साथियों सहित आठ हिरासत में

Fri, 05 Aug 2022 01:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
IT worker girl's death case: Eight in custody including five accomplices of accused constable
नोएडा। सेक्टर-70 के एक होटल में एडोब कंपनी की टेक्निकल सुपरवाइजर युवती की मौत के मामले में पुलिस को आरोपी सिपाही आकाश की तलाश है। वह सेक्टर-49 थाने में कंप्यूटर ऑपरेटर है। रविवार को नाइट ड्यूटी के बाद से बिना किसी सूचना के वह मेरठ स्थित घर चला गया था। इसके बाद से कोई सूचना नहीं है। आकाश का फोन भी बंद आ रहा है। इससे युवती की मौत की गुत्थी उलझी हुई है। वहीं, पुलिस ने युवती के दोस्तों अर्जुन दुग्गल, नेहा गुप्ता, सुदीप और आकाश के साथ रहने वाली दो महिलाओं सहित पांच साथियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

अभी तक की जांच में पुलिस मामले को आत्महत्या ही मान रही है, लेकिन परिजनों ने फेज तीन थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला दर्ज कराया है। खोड़ा कॉलोनी निवासी युवती के मोबाइल से मिले वीडियो, व्हाट्सएप चैट व परिजनों की शिकायत के आधार पर फेज तीन थाना पुलिस आकाश, अर्जुन, नेहा गुप्ता और सुदीप के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन कर रही है। युवती के फोन से बरामद वीडियो और चैट में वह आकाश से खुद को बचाने के लिए अर्जुन से गुहार लगा रही है। वहीं, होटल के सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि युवती कमरे में अकेले गई थी। इसके बाद होटल स्टाफ से जूस व पानी मंगाया था। युवती ने कमरा ऑनलाइन बुक कराया था। अगले दिन जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस की उपस्थिति में ही होटल का दरवाजा तोड़ा गया।
विज्ञापन

दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी युवती
पूछताछ में पता चला है कि अर्जुन के साथ युवती कई साल तक रिलेशन में रही थी, कुछ माह पहले दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद से दोनों दोस्त की तरह मिलते थे। युवती काफी दिनों से तनाव में थी। उसने पहले भी दो आत्महत्या की कोशिश की थी, जिसका वीडियो व फोटो अर्जुन ने पुलिस को दिया है। अर्जुन के पास से पुलिस को युवती की ओर से भेजे गए हाथ काटकर आत्महत्या करने के मैसेज और फोटो भी मिले हैं। इसके बाद से दोनों में विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को गार्डन गैलेरिया के पब में मिले थे
रविवार को युवती, अर्जुन, नेहा और आकाश ने गार्डन गैलेरिया के एक पब में मुलाकात की थी। शाम को सभी घर के लिए निकल गए थे। पूछताछ में पता चला है कि आकाश और अर्जुन की दोस्ती भी इसी मॉल के पब में हुई थी। आकाश पब में अक्सर जाया करता था। रविवार के बाद से आकाश ड्यूटी पर नहीं आया है।

सिपाही की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित
डीसीपी सेंट्रल जोन राजेश एस ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मौके से साक्ष्य जुटाकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से मौत की पुष्टि हुई है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गईं हैं। आकाश के साथ रहने वाले पांच साथियों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed