फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   It will take four-five more days for traffic to resume on VIP Road.

Noida News: वीआईपी रोड में यातायात चालू होने में चार-पांच दिन और लगेंगे

Mon, 13 Oct 2025 02:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
It will take four-five more days for traffic to resume on VIP Road.
कानपुर। वीआईपी रोड में यातायात शुरू होने में चार-पांच दिन और लगेंगे। इसकी वजह वहां मरम्मत के दौरान डॉट नाले का 15-20 मीटर और हिस्सा क्षतिग्रस्त मिलना है। जल निगम ने ट्रैफिक डायवर्जन पांच दिन बढ़ाने के लिए यातायात पुलिस को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

जल निगम ने वीआईपी रोड में सीएसए के पास टूटे अंग्रेजों के जमाने के डॉट नाले की मरम्मत छह अक्तूबर को शुरू की थी। जल निगम ने पांच दिन में यह कार्य पूरा करने का हवाला देकर यातायात पुलिस के सहयोग से कंपनीबाग चौराहे से रावतपुर स्टेशन तिराहे तक वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया था। मरम्मत में विलंब होने की वजह से अब यह कार्य 17 अक्तूबर तक चलने की आशंका है। जल निगम के अवर अभियंता अनुराग ने बताया कि क्षतिग्रस्त डॉट नाले के 20 मीटर हिस्से में पाइप डाल दिया गया था पर उसके आगे 15 -20 मीटर और पाइप टूटा नजर आ रहा है। उस हिस्से में भी पाइप बिछाए जाएंगे। इस कार्य में करीब पांच दिन और लगने की आशंका है। तब तक वहां वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed