फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   It will be easier to go from Haryana to Himachal Pradesh

Noida News: हरियाणा से हिमाचल प्रदेश जाना होगा और भी आसान

Wed, 15 Oct 2025 01:34 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 15 Oct 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
It will be easier to go from Haryana to Himachal Pradesh
जगाधरी-ताजेवाला प्रोजेक्ट के तहत कैल रोड का निर्माणधीन कार्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा से हिमाचल जाना जल्द ही और भी आसान हो जाएगा। दरअसल जगाधरी-ताजेवाला प्रोजेक्ट के तहत कैल रोड से पंजेटो 32 किमी तक फोरलेन हाईवे के कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। इस फोरलेन का कार्य करीब 60 प्रतिशत से अधिक हो चुका है और वर्ष 2026 में मार्च-अप्रैल माह में यह मार्ग शुरू होने की पूरी संभावना है।
इस हाईवे को बनाने में करीब 542 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। फोरलेन इस हाईवे का निर्माण कार्य वर्ष 2023 में सात फरवरी को शुरू हुआ है। मानसून और कुछ सामग्री की दिक्कत आने के चलते इस कार्य की गति धीमी हो गई। इस नए फोरलेन हाईवे के बनने से शहर में ट्रैफिक का दबाव कम होगा। हिमाचल जाने वाले वाहन चालकों को जगाधरी शहर के अंदर आने की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन


इस नये फोरलेन हाईवे की लंबाई 32 किमी होगी, वहीं इसकी चौड़ाई 26 मीटर होगी जबकि सर्विस लेन की चौड़ाई 45 मीटर रहेगी। इस पूरे हाईवे पर बड़े रेस्ट हाउस (आराम घर) बनाए जाएंगे। इसके अलावा ओवरब्रिज(कैल की तरफ शुरूआती दौर में) बनेंगे। इसके अलावा 12 वीयूवी मतलब अंडरपास भी बनेंगे। इसी निर्माणधीन हाईवे पर माइनर ब्रिज भी बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा तीन मेजर ब्रिज भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे लोकल एरिया के लोगों को काफी राहत मिलेगी, ताकि उन्हें लंबा रास्ता तय कर उसी कट से जा सकेंगे। इसके अलावा रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के अलावा दो ट्रक लेन बाय, साइन बोर्ड, सर्विस लेन के दोनों तरफ लोहे की ग्रिल लगेगी। इतना ही नहीं हाईवे पर बस स्टॉपेज भी बनाए जाएंगे। इससे हाईवे पर पड़ने वाले करीब 20 गांवों के ग्रामीणों को इसे काफी लाभ होगा। इतना ही नहीं हाईवे पर लैंडस्केप भी बनाया जाएगा, जिसमें पौधे लगाए जाने हैं। इससे हाईवे की सुंदरता में निखार लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed