फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   It is mandatory to pay the insurance premium amount on time for compensation

Noida News: क्षतिपूर्ति के लिए बीमा प्रीमियम राशि का भुगतान समय पर अनिवार्य

Sun, 31 Aug 2025 10:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 10:09 PM IST
विज्ञापन
It is mandatory to pay the insurance premium amount on time for compensation
उपभोक्ता आयोग ने बीमा कंपनी के फैसले को सही माना
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। वाहन के बीमा की प्रीमियम राशि कंपनी को नहीं मिलने पर पॉलिसी की शर्तों के मुताबिक कंपनी की जिम्मेदारी शून्य हो जाती है। इस बीच अगर वाहन के क्लेम का दावा किया जाता है तो कंपनी भुगतान नहीं करेगी। उपभोक्ता आयोग ने प्रीमियम राशि नहीं मिलने पर बीमा कंपनी की ओर से क्लेम नहीं देने के मामले में यह आदेश दिया। जिला उपभोक्ता आयोग ने कंपनी के फैसले को सही ठहराया है। आयोग के अध्यक्ष अनल कुमार पुंडीर और सदस्य अंजु शर्मा ने सुनवाई की।
ग्रेनो के देवला गांव निवासी मुन्द्रेश ने 15,510 रुपये का भुगतान कर कार का बीमा दि न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी से कराया था। 25 सितंबर 2014 से 24 सितंबर 2015 तक बीमा वैध था। कार का रिस्क कवर 79,5211 रुपये था। 19 जनवरी 2015 को पीएम कृष्णा अपरा प्लाजा ग्रेटर नोएडा से चोरी हो गई थी। 19 जनवरी 2015 को चोरी की सूचना कासना थाना पुलिस को दी गई थी जिस पर 15 फरवरी 2015 को पुलिस ने केस दर्ज किया थी। कार चोरी की सूचना कार मालिक ने बीमा कंपनी को सूचना दे दी थी। 27 अक्तूबर 2015 को कंपनी ने क्लेम निरस्त कर दिया। बीमा कंपनी का कहना है कि उनको पॉलिसी का प्रीमियम देरी से 15 फरवरी 2015 को मिला था।
विज्ञापन

वाहन मालिक ने जिला उपभोक्ता आयोग में क्लेम दिलाने के लिए वाद दायर किया। आयोग में सुनवाई के दौरान बीमा कंपनी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वाहन मालिक ने समय पर प्रीमियम अदा नहीं किया। कंपनी को प्रीमियम 15 फरवरी 2015 को मिला था। वाहन 19 जनवरी 2015 को चोरी हुआ था। प्रीमियम का भुगतान चोरी की घटना के बाद हुआ था। कार चोरी होने की रिपोर्ट भी देर से हुई थी। कार चोरी की सूचना 26 दिन बाद पुलिस स्टेशन से की गई थी। जो पॉलिसी की शर्तों का उल्लंघन है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद आयोग ने माना कि वाहन मालिक के द्वारा 25 सितंबर 2014 को नकद में किए गए भुगतान बीमा कंपनी को नहीं मिला माना जा सकता है। प्रीमियम नहीं मिलने के कारण पॉलिसी शुरू से ही शून्य है। बीमा कंपनी ने वाहन मालिक के दावा को निरस्त करके सेवाओं में कमी नहीं की है। आयोग ने क्लेम दिलाने के दावे को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed