{"_id":"61855ccc29f10f6b901fad45","slug":"it-is-difficult-for-people-to-leave-due-to-jam-on-the-roads-demand-for-removal-of-tin-shed-in-front-of-shops-mewat-news-noi614213793","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्गों पर जाम लगने से लोगों को निकलना मुश्किल, दुकानों के सामने से टीन शेड हटवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्गों पर जाम लगने से लोगों को निकलना मुश्किल, दुकानों के सामने से टीन शेड हटवाने की मांग
विज्ञापन
नगीना। दिवाली पर्व के मद्देनजर गोरवाली चौक, रिक्शा स्टैंड, नगीना-करहेड़ा रोड, सब्जी मंडी, नगीना-बड़कली रोड पर जाम लगने से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। इन जगहों पर दुकानदारों ने दुकानों के सामने अवैध तरीके से टीनशेड लगा रखे हैं। इन्हें हटवाने की मांग की गई है।
नगीना के सद्दीक गोरवाल, समाजसेवी रजत जैन, राजू गांधी ने बताया कि एक तो दुकानों के आगे अतिक्रमण है। इसके अलावा रिक्शा स्टैंड पर वाहनों की भरमार है। त्योहार पर लोग अपनी गाड़ियां लेकर आ रहे हैं, जिससे कुछ देर में ही जाम लग जाता है। इससे निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने बाजार के मुख्य चौराहों पर कोई प्रबंध नहीं किए हैं। दुकानदारों की मांग है कि अवैध तरीके से लगे टीनशेड हटाए जाएं तथा रिक्शा स्टैंड पर पुलिसकर्मी तैनात किए जाएं, ताकि जाम न लग सके। सरपंच नसीम अहमद ने बताया कि दुकानदारों के सामने गाड़ियां और मोटरसाइकिलें खड़ी हो जाती हैं, जिससे लोगों को बाजार के अंदर आने जाने में बड़ी परेशानी होती है। कुछ लोगों ने अपनी दुकानों के सामने अवैध तरीके से तंबू लगाए हुए हैं, जिससे जाम से निजात नहीं मिल पा रही है। पुलिस प्रशासन को सख्ती बरतने की आवश्यकता है।
वहीं, इस बारे में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मनोज कुमार का कहना है कि नगीना बाजार का दौरा किया जाएगा। मुख्य रास्तों पर अवैध तंबू हटाने के लिए दुकानदारों को 7 दिन का नोटिस जाएगा। लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए पुख्ता प्रबंध व कमेटी बनाई जाएगी।