फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   'It is a matter of good luck to get respect for service to the country'

‘देश सेवा के लिए सम्मान मिलना सौभाग्य की बात’

Tue, 16 Nov 2021 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
'It is a matter of good luck to get respect for service to the country'
एयर वाइस मार्शल पदमा बंदोपाध्याय। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। देश की पहली एयर वाइस मार्शल डॉ. पदमा बंदोपाध्याय को साल 2020 के पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया है। इन्हें मिलने वाले इस सम्मान की घोषणा 26 जनवरी 2020 को ही की गई थी, लेकिन कोरोना के कारण बीते साल यह पुरस्कार नहीं दिया गया। इस साल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों सम्मान पाकर वह बेहद खुश हैं। उन्होंने देश सेवार के लिए सम्मान मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। इससे शहरवासियों में भी खुशी है। देश की पहली महिला एयर वाइस मार्शल शहर के अल्फा एक सेक्टर में परिवार के साथ रहती हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें यह पुरस्कार चिकित्सा के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भारतीय वायु सेना में एयर कमोडोर के पद पर पदोन्नत होने वाली वह पहली महिला अधिकारी और भारत के एयरोस्पेस मेडिकल सोसाइटी की पहली महिला हैं। वह उत्तरी ध्रुव में वैज्ञानिक अनुसंधान करने वाली पहली भारतीय महिला भी हैं। इसके अलावा वह रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज कोर्स पूरा करने वाली भी पहली महिला अधिकारी हैं। उन्होंने पंजाब प्रांत के एक सैन्य अस्पताल में 1971 के युद्ध में घायल सैनिकों का इलाज किया था। सेवा में रहते हुए उन्हें कुल 15 विशिष्ट व अतिविशिष्ट सेवा पदकों से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किए जाने की जानकारी मिलने के बाद आरडब्ल्यूए पदाधिकारी समेत शहर के गणमान्य लोग भी बधाई देने देर शाम तक पहुंचते रहे।
विज्ञापन

75 महिलाओं को मिलेगा सिलाई का प्रशिक्षण
खंड विकास कार्यालय पर आयोजित एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना के तहत सोमवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 10 दिवसीय दक्षता कौशल विकास उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने महिलाओं से क्षेत्र के विकास में भागीदारी निभाने के लिए अपील की। जिला उद्योग अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि 75 महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद इलेक्ट्रिक सिलाई मशीन व टूलकिट भी वितरित की जाएंगी। कार्यक्रम को ललित ठुकराल, मुन्नी देवी जेेवर ब्लॉक प्रमुख, प्रज्ञान पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य दीप्ति शर्मा ने भी संबोधित किया। मौके पर सुशील शर्मा, मीनू डबास, मोनू गर्ग, मौज्जम खान, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed