{"_id":"6a28325a127b23980308e6f0","slug":"it-hub-expanding-19-out-of-35-it-companies-have-started-operations-noida-news-c-1-noi1095-4376561-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पैर पसार रहा आईटी हब, 35 में से 19 आईटी कंपनियां शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पैर पसार रहा आईटी हब, 35 में से 19 आईटी कंपनियां शुरू
विज्ञापन
पैर पसार रहा आईटी हब, 35 में से 19 आईटी कंपनियां शुरू
19 कंपनियों ने 45 हजार रुपये का किया निवेश, 50 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
ऋषभ कौशल
नोएडा। यूपी का शो विंडो अब तकनीकी जगत में भी तेजी से पैर पसार रहा है। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के जरिए विशेष प्रोत्साहन नीतियों से निवेशक यहां निवेश कर रहे हैं। यही कारण है कि ट्रेड शो में आईटी मंत्रालय से हस्ताक्षरित हुए 35 में से 19 अब धरातल पर उतरकर काम की रफ्तार बढ़ा चुके हैं।
अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करनें में जुटे हैं, संभवत: इसी साल वह भी अपना काम शुरू कर देंगे। जिला उद्योग केंद्र के अनुसार, आईटी से जुड़ीं 35 कंपनियों को विभिन्न चरणों में भूमि आवंटित की जा चुकी है। इनमें से 19 कंपनियों ने अपना संचालन शुरू कर दिया है। अन्य कंपनियां निर्माण और स्थापना कार्य पूरा कर रही हैं, जो जल्द ही संचालन शुरू करेंगी। इससे नोएडा-ग्रेटर नोएडा क्षेत्र की पहचान एक मजबूत आईटी हब के रूप में और मजबूत होगी। अधिकारियों के मुताबिक, इन परियोजनाओं में अब तक 45 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश धरातल पर उतर चुका है, जबकि कुल प्रस्तावित निवेश करीब 85 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। निवेश के बढ़ने से रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी। सभी परियोजनाएं पूरी तरह संचालित होने के बाद 55 हजार से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की संभावना है। खास बात यह है कि दिसंबर 2025 से अब तक वैश्विक उथल पुथल के बीच करीब छह महीनों के दौरान पांच नई आईटी कंपनियों ने अपना संचालन शुरू किया है। इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। बतादें कि शहर में कई नामी कंपनियां पहले से ही बड़े स्तर पर संचालित हो रही हैं। इनकी भी कई कई यूनिट हैं जो अलग-अलग जगहों पर संचालित हो रही हैं। ऐसे में निवेशकों का भरोसा और भी बढ़ जाता है। यही कारण है कि आईटी हब नोएडा ग्रेनो एक्सप्रेसवे किनारे तेजी से बसता जा रहा है।
वर्तमान की स्थिति
स्थिति संख्या निवेश (करोड़ में) रोजगार
शुरू हो चुकी कंपनियां 19 42300.44 42401
ये जल्द होंगी शुरू 35 85666.07 54799
कुल हुए एमओयू 219 588667.66 465353
-- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
उद्योगों के साथ आईटी कंपनियां भी जिले में निवेश कर रही हैं। सरकार के प्रयास कारगर हो रहे हैं। कई मल्टीनेशनल कंपनियां आने से यहां युवाओं के लिए रोजगार भी बढ़ रहा है। -पंकज निर्वाण, उद्योग उपायुक्त, गौतमबुद्ध नगर