फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   IT engineer commits suicide by jumping from 15th floor

15वीं मंजिल से इंजीनियर ने दी जान: मरने से पहले पत्नी को भेजा मैसेज और ईमेल, नहीं मिला सुसाइड नोट

Tue, 27 Aug 2024 06:48 PM IST
नोएडा ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 27 Aug 2024 06:48 PM IST
सार

नोएडा की पंचशील प्रतिष्ठा सोसाइटी में एक आईटी इंजीनियर ने 15वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। घटना से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। दोस्त ने तनाव में होने की बात कही है। वहीं पुलिस पत्नी से पूछताछ करेगी। 

विज्ञापन
IT engineer commits suicide by jumping from 15th floor
फ्लैट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेक्टर-75 स्थित पंचशील प्रतिष्ठा सोसाइटी की 15वीं मंजिल के फ्लैट की बालकनी से मंगलवार दोपहर आईटी इंजीनियर ने कूदकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले में पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, टावर संख्या आठ के फ्लैट नंबर 1508 में गुलशन कुमार (36) पत्नी और बच्चे के साथ रहते थे। दोपहर तीन बजे के आसपास गुलशन 15वीं मंजिल की बालकनी से कूद गए।
विज्ञापन


सोसाइटी के निवासी व सिक्योरिटी गार्ड मौके पर पहुंचे, तब तक गुलशन की मौत हो चुकी थी। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि गुलशन सेक्टर-126 स्थित एक कंपनी में काम करते थे। जिस समय हादसा हुआ गुलशन की पत्नी जालंधर गई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी को भी घटना की जानकारी दी गई है। गुलशन के दोस्त ने बताया कि वह कुछ समय से किसी बात को लेकर तनाव में थे। इसे लेकर पत्नी को मैसेज और ईमेल भी किया था। पुलिस का कहना है कि पत्नी से इस मामले में पूछताछ की जाएगी। पुलिस सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed