फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ishtiyak is the President of the Chamber of Commerce and Kuldeep is the General Secretary

Noida News: व्यापार मंडल के इश्तियाक अध्यक्ष, कुलदीप महामंत्री

Sun, 21 Sep 2025 12:52 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 21 Sep 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Ishtiyak is the President of the Chamber of Commerce and Kuldeep is the General Secretary
संपूर्णानगर में व्यापार मंडल चुनाव में वोट डालने के लिए खड़े व्यापारी। संवाद - फोटो : mathura
संपूर्णानगर। कंछल गुट के नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए हुए चुनाव में शनिवार को 98 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद हुई मतगणना में इश्तियाक अहमद खान अध्यक्ष व कुलदीप बरार महामंत्री चुने गए हैं। विजयी रहे प्रतिभागियों को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

लखीमपुर से जिलाध्यक्ष नानक चंद्र वर्मा, महामंत्री अमित महाजन, पलिया नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव गुप्ता, जसवंत सिंह, दिनेश गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, अंकित गुप्ता, रईस अहमद, सुमित मदेशिया, संदीप गुप्ता आदि की मौजूदगी में चुनावी कार्यक्रम शुरू करने के बाद मतदान शुरू किया गया। सभी प्रत्याशियों को बुलाकर पहले मतपेटी दिखाई गई। इसके बाद मतदान शुरू किया गया।
विज्ञापन

अपराह्न तीन बजे तक कुल 567 मतदाताओं में से 556 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें अध्यक्ष पद पर इश्तियाक अहमद खान को 226, अशोक कुमार गुप्ता को 197 व रामनिवास मित्तल को 122 मत मिले। 29 मतों से इश्तियाक अहमद खान ने अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महामंत्री पद पर कुलदीप सिंह बरार को 272, श्यामलाल सोनी को 154 व होरीलाल चारो को 122 मत मिले।
यहां आठ मत अवैध भी निकले। इस तरह कुलदीप सिंह बरार को 118 मतों से विजयी घोषित कर दिया गया। घोषणा के बाद जीते हुए उम्मीदवारों को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई समर्थकों द्वारा दी गई। दोनों अध्यक्ष व महामंत्री को फूल मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया गया।

संपूर्णानगर में व्यापार मंडल चुनाव में वोट डालने के लिए खड़े व्यापारी। संवाद

संपूर्णानगर में व्यापार मंडल चुनाव में वोट डालने के लिए खड़े व्यापारी। संवाद- फोटो : mathura

संपूर्णानगर में व्यापार मंडल चुनाव में वोट डालने के लिए खड़े व्यापारी। संवाद

संपूर्णानगर में व्यापार मंडल चुनाव में वोट डालने के लिए खड़े व्यापारी। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed