फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ishika and Hriday shine at the 44th North Zone Shooting Championship

Noida News: 44वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में चमके इशिका और हृदय

Wed, 29 Oct 2025 06:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 06:59 PM IST
विज्ञापन
Ishika and Hriday shine at the 44th North Zone Shooting Championship
-महिला वर्ग में इशिका ने एक स्वर्ण व दो रजत पदकों पर साधा निशाना
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। तुगलकाबाद स्थित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 44वीं नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप में निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) द्वारा आयोजित और दिल्ली राज्य राइफल एसोसिएशन द्वारा संचालित की गई।
चैंपियनशिप में विभिन्न वर्गों की स्पर्धाओं में पुरुष तथा महिला श्रेणी के 200 से अधिक निशानेबाजों ने शिरकत की। दिल्ली की उभरती निशानेबाज इशिका भारद्वाज ने नेशनल राइफल यूथ विमेन डबल ट्रैप श्रेणी में स्वर्ण पदक जीतकर राजधानी का नाम रोशन किया। वहीं, धृति गोयल ने रजत हासिल किया और फजिद्दा रब्बानी को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। इशिका यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने नेशनल राइफल यूथ विमेन ट्रैप और जूनियर विमेन ट्रैप श्रेणी में भी दो रजत पदक अपने नाम किए। इससे पहले अगस्त में आयोजित 40वीं दिल्ली राज्य निशानेबाजी चैंपियनशिप में इशिका ने तीन स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में हृदय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नेशनल राइफल मेन डबल ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पर निशाना साधा। खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए सम्मान समारोह में विजेताओं को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। दिल्ली राज्य राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष पद्मश्री जसपाल राणा ने कहा कि खेल में जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण भागीदारी होती है। ऐसी प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी ताकत और कमजोरियों को समझने का अवसर देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed