फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   irregularities found in the company organizing Moto GP

Noida News: मोटो जीपी का आयोजन करने वाली कंपनी में मिली कई गड़बड़ियां

Thu, 13 Jun 2024 08:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 08:14 PM IST
विज्ञापन
irregularities found in the company organizing Moto GP
- यमुना प्राधिकरण की जांच में फेयर स्ट्रीट कंपनी गैर सूचीबद्ध मिली, वेंडरों की देयता और कार्यों की लागत में भी मिली असमानता
विज्ञापन

- 16 जून को शासनस्तर पर प्रस्तावित बैठक में रखी जाएगी रिपोर्ट, ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
- स्पेन की डोरा कंपनी को 120 करोड़ रुपये का भुगतान भी नहीं किया

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बुद्धा इंटरनेशनल सर्किट में मोटो जीपी रेस आयोजित करने वाली कंपनी फेयर स्ट्रीट स्पोर्ट्स की अनियमितताओं की जांच कर रही यमुना प्राधिकरण (यीडा) की टीम ने कंपनी पर लगे सभी आरोप सही पाए हैं। जांच रिपोर्ट के अनुसार कंपनी गैर सूचीबद्ध है। इसकी अधिकृत शेयर पूंजी 10 लाख तथा प्रदत्त पूंजी मात्र 1.27 लाख रुपये है। कंपनी पर वेंडरों की देयता और रेस के लिए किए गए कार्यों की लागत में असमानता मिली है। इसकी पूरी रिपोर्ट 16 जून को शासनस्तर पर प्रस्तावित बैठक में भी पेश की जाएगी। यीडा के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने कहा है कि कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश की गई है।
यीडा की रिपोर्ट में बताया गया है कि 12 मई 2022 को रजिस्टर्ड फर्म गैर सूचीबद्ध है। कंपनी को इस तरह के आयोजन का कोई अनुभव नहीं था। यही कारण है कि कंपनी ने इन्वेस्ट यूपी के साथ अनुबंध किया। कंपनी ने स्पेन की डोरा कंपनी को लाइसेंस शुल्क का 120 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया। इस संबंध में डोरा कंपनी को बताया गया कि यह पैसा प्रदेश सरकार से दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं कंपनी ने 15 फरवरी 2023 को दिए अपने पत्र में कुल व्यय 42.33 करोड़ रुपये दिखाया है। जबकि वेंडरवार अंतिम राशि 41.09 करोड़ तथा पत्र के साथ संलग्न टैक्स इनवाइस के अनुसार यह राशि 39.871 करोड़ है। आयोजन में ट्रैक खर्च व निवेशक सम्मेलन पर 45.06 करोड़ व्यय दिखाया है। इससे मोटो जीपी रेस के दौरान काम और भुगतान में असमानता दर्ज किया गया है। कंपनी ने कार्यों और भुगतान से संबंधित कोई विस्तृत विवरण भी जमा नहीं किया है। इससे पहले प्राधिकरण की टीम ने बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में मोटो जीपी के लिए हुए विकास कार्यों का भौतिक निरीक्षण भी किया था। अहम है कि जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने जांच की मांग के लिए मुख्य सचिव और यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पत्र लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



11 वेंडरों के 37 करोड़ रुपये हैं बकाया
प्राधिकरण की प्राथमिक जांच रिपोर्ट में 11 वेंडरों के 37 करोड़ रुपये बकाया होने का खुलासा किया गया था। इसमें जेपी समूह को ट्रैक का 14 करोड़ किराया व ट्रैक का रखरखाव करने वाली सालिटियर इंजीनियरिंग कंस्ट्रक्शन का छह करोड़ रुपये शामिल है। साथ ही नेशनल डिटेक्टिव सिक्योरिटी एंड एलाइड मैनेजमेंट कंपनी का 22.49 लाख रुपये और होटल रूम किराये पर देने वाली हितांशी ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड का 53.33 लाख बकाया है। जबकि विश्वकर्मा फैसीलिटी प्राइवेट लिमिटेड का हाउसकीपिंग का 20 लाख रुपये बकाया है। इसी तरह एगकोंन एक्यूपमेंट प्राइवेट लिमिटेड, शक्ति ग्रीन प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड, नवीन ट्रिमिक्स फ्लोरिंग, रवींद्र सिंह ट्रिमिक्स ने ट्रैक के रखरखाव को दो माह तक मशीने किराये पर दी थी, जिसका लगभग पांच करोड़ रोका गया है।

कोट
ब्लैक लिस्ट करने की सिफारिश


फेयर स्ट्रीट कंपनी आयोजन से पहले ही पंजीकृत हुई थी। इसे मोटो जीपी रेस का कोई अनुभव नहीं था। कंपनी की जांच में कई अनियमितताएं पाई गई हैं। इसकी पूरी रिपोर्ट शासन को भेजकर कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने की सिफारिश की गई है। - डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण

सरकारी फंड का किया सही उपयोग
कंपनी ने सरकार से मिले फंड का सही दिशा में उपयोग किया था। सरकार की ओर से फंड के उपयोग की रिपोर्ट मांगी गई थी। जिसकी रिपोर्ट भेज दी गई है। जो राशि बकाया है, उसकी रिपोर्ट भी शासन को भेजी गई है। - पुष्कर नाथ श्रीवास्तव, मुख्य परिचालन अधिकारी, फेयरस्ट्रीट स्पोर्ट्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed