{"_id":"68bb3123beca310c5d03d995","slug":"irregularities-detected-at-fertilizer-and-seed-shop-na-news-c-211-1-aur1008-131094-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: खाद-बीज की दुकान पर पकड़ीं अनियमितताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: खाद-बीज की दुकान पर पकड़ीं अनियमितताएं
Sat, 06 Sep 2025 12:21 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
बिधूना। अछल्दा के नेबिलगंज में शुक्रवार को कृषि रक्षा विभाग व कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने खाद-बीज की दुकानों पर छापा डाला।
इस दौरान एक खाद भंडार पर अनियमितताएं मिलीं। एक्सपायरी डेट की दवाओं का स्टॉक मिला। इसमें से 20 पैकेट सीज कर दिए गए। कानपुर मंडल के संयुक्त कृषि निदेशक कानपुर देव शर्मा द्वारा दुकान की शिकायत मिली थी।
इसके बाद जिला कृषि अधिकारी के साथ अछल्दा के नेबिलगंज स्थित योगेश खाद भंडार पर छापा मारा गया। दुकान की जांच के दौरान दुकान पर स्टॉक रजिस्टर और स्टॉक बोर्ड उपलब्ध नहीं मिले। यहां रासायनिक दवाएं एक्सपायरी डेट की पाई गईं। टीम ने एक्सपायरी वाली दवाओं को सीज कर दिया।
जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि दुकान पर बिना रजिस्टर, बिना स्टॉक बोर्ड और एक्सपायरी डेट की रासायनिक दवाएं बेची जा रही थीं। लगभग 20 पैकेट सीज किए गए। जांच में मिली कमियों पर कार्रवाई की जा रही है।