फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   IPU: Admission process begins for PhD winter session

आईपीयू : पीएचडी विंटर सेशन के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू

Wed, 05 Nov 2025 06:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 06:16 PM IST
विज्ञापन
IPU: Admission process begins for PhD winter session
-एक दिसंबर तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर किया जा सकता है आवेदन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 22 पीएचडी प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। आवेदक ऑनलाइन आवेदन एक दिसंबर 2025 तक कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdoawftEOZIWszYnEfh_Ujgi9m9DqFOm01H_JJfDzDJkNvJzQ/viewform?usp=header इस लिंक के माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद 22 दिसंबर को पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। साक्षात्कार 10 जनवरी 2026 को होने की संभावना है।


आईपीयू में जिन क्षेत्रों में पीएचडी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। उनमें सूचना प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर विज्ञान और अभियांत्रिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार अभियांत्रिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मशीन लर्निंग, औद्योगिक इंटरनेट ऑफ थिंग्स, ऑटोमेशन और रोबोटिक्स, मैनेजमेंट, केमिकल टेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, पर्यावरण विज्ञान, मेडिकल साइंसेज, गणित, रसायन विज्ञान, भौतिकी, कानून और कानूनी अध्ययन, मास कम्युनिकेशन, शिक्षा, आर्किटेक्चर और प्लानिंग, अंग्रेजी, डिजास्टर मैनेजमेंट, फॉर्मेसी व डिजाइन शामिल हैं। पीएचडी में दाखिले के लिए योग्यता मानदंड, प्रवेश प्रक्रिया और अन्य जानकारी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। फुल टाइम स्कॉलर के लिए स्कॉलरशिप का भी प्रावधान है। आईपीयू प्रशासन ने पीएचडी में दाखिला संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए नियमित रुप से वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed