फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   IPU: 1600 seats increased for UG-PG program

आईपीयू : यूजी-पीजी प्रोग्राम के लिए 1600 सीटें बढ़ीं

Tue, 25 Jun 2024 06:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 06:52 PM IST
विज्ञापन
IPU: 1600 seats increased for UG-PG program
-बढ़ी सीटों के लिए जारी प्रक्रिया के तहत हो सकेंगे दाखिले
विज्ञापन


-विश्वविद्यालय के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट ने दी प्रस्ताव को मंजूरी
-साल में दो बार दाखिले करने पर भी लगाई मुहर

-----------------
-इंद्रप्रस्थ सेंटर फॉर स्ट्रैटेजी एंड पॉलिसी रिसर्च की स्थापना
- तीन नए कार्यक्रमों को शुरू करने की भी दी गई है मंजूरी

-10 जुलाई तक होंगे दाखिले के लिए आवेदन, प्रक्रिया शुरू

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के शैक्षणिक सत्र 2024-25 में विभिन्न यूजी व पीजी प्रोग्राम में दाखिले के अवसर बढ़ने जा रहे हैं। दरअसल आईपीयू की बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की बैठक में 1600 सीट बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। पहले 2600 सीटें बढ़ाई गई थी। इस तरह से एक सत्र के लिए सीटों की संख्या बढ़कर 4200 हो गई है। इस तरह से आईपीयू में कुल सीटों की संख्या अब 44200 हो गई है। अब तक सीटों की संख्या 40 हजार से अधिक थी। बोर्ड ने साल में दो बार दाखिला करने पर भी अपनी मुहर लगा दी है। अगले साल से यूनिवर्सिटी में साल में दो बार दाखिले होंगे। इससे पहले इस फैसले पर आईपी की अकादमिक परिषद ने अपनी मुहर लगाई थी।
आईपीयू की मंगलवार को 83 वीं बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की बैठक हुई। बोर्ड ने अकादमिक परिषद के द्विवार्षिक प्रवेश (साल में दो बार दाखिला), खेल कोटा और एकल बालिका सीट के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। इस बैठक में इंद्रप्रस्थ सेंटर फॉर स्ट्रैटेजी एंड पॉलिसी रिसर्च (आईसीएसपीआर) की स्थापना और कई नए कार्यक्रमों को शुरू करने को मंजूरी दी गई। इसके तहत ग्रीन जॉब्स, हेल्थकेयर और मीडिया सेक्टर के क्षेत्र में तीन शॉर्ट टर्म स्किल डेवलपमेंट सर्टिफिकेट कोर्स शामिल हैं। सोलर फोटोवोल्टिक एंटरप्रेन्योर, इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन, बेसिक और ग्राफिक डिजाइन नाम के तीन कोर्स तीन माह की अवधि के हैं। आईपी यूनिवर्सिटी ने कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के सहयोग से इन्हें शुरू किया है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो महेश वर्मा के अनुसार, आईसीएसपीआर यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज कार्यालय से काम करेगा। प्रत्येक कोर्स में 30-30 सीटें हैं। इन कोर्स को स्किल काउंसिल फॉर ग्रीन जॉब्स, हेल्थ सेक्टर स्किल काउंसिल, और मीडिया एंड एंटरटेनमेंट स्किल्स काउंसिल द्वारा मंजूरी दी गई है। इन्हें आगामी सत्र से ही शुरु किया जाएगा। मंजूरी मिलते ही इनके लिए दाखिला प्रक्रिया की घोषणा भी कर दी गई। इनके लिए दाखिले 25 जून से 10 जुलाई तक दाखिले खुले हैं। ये तीनों कोर्स इंद्रप्रस्थ स्किल डेवलेपमेंट सेंटर के अंतर्गत चलाए जाएंगे। सेंटर के चेयरमैन प्रो. सीएस राय ने बताया कि कौशल विकास की दिशा में विश्वविद्यालय का एक बड़ा कदम है। ग्राफिक डिजाइनर का कोर्स यूनिवर्सिटी के पूर्वी कैम्पस में और बाकी दोनों कोर्स द्वारका स्थित मुख्य कैम्पस में चलाए जाएंगे। इन अल्प अवधि वाले कोर्स की फीस पच्चीस हजार रुपये रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed