{"_id":"67769d7eaf5a8039c2074ad0","slug":"ioc-officers-celebrates-new-year-with-destitute-children-at-ramakrishna-vivekananda-mission-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: आईओसी के अफसरों ने रामकृष्ण विवेकानंद मिशन में निराश्रित बच्चों संग मनाया नववर्ष, बांटे उपहार और मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: आईओसी के अफसरों ने रामकृष्ण विवेकानंद मिशन में निराश्रित बच्चों संग मनाया नववर्ष, बांटे उपहार और मिठाई
Thu, 02 Jan 2025 07:38 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 02 Jan 2025 07:38 PM IST
सार
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में आशा और आत्मविश्वास का संचार करना था, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें। कार्यक्रम में आईओसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने शिरकत की।
विज्ञापन
आईओसी के अधिकारियों ने बच्चों को दिए उपहार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) लिमिटेड ने अपनी इंडिविजुअल सोशल रिस्पांसिबिलिटी (आईएसआर) के तहत नोएडा सेक्टर-26 स्थित रामकृष्ण विवेकानंद मिशन में निराश्रित बच्चों के साथ नववर्ष 2025 के उपलक्ष्य में कुछ समय बिताया। इस अवसर पर कंपनी के अफसरों और कर्मचारियों के योगदान से आश्रम को टेलीविजन और डिजिटल प्रिंटर भेंट किया गया, जिससे बच्चों की शिक्षा और मनोरंजन के साधनों को और सशक्त बनाया जा सके। साथ ही बच्चों के साथ मिठाइयां बांटी गईं और बच्चों को उपहारों के साथ भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में आशा और आत्मविश्वास का संचार करना था, ताकि वे अपने सपनों को साकार कर सकें। कार्यक्रम में आईओसी के वरिष्ठ अधिकारियों ने शिरकत की। हेमंत राठौर, कार्यकारी निदेशक, उत्तर राज्य कार्यालय-II ने बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत किया और कहा कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति हमेशा सजग रहा है। हमारा उद्देश्य समाज के उन वर्गों तक पहुंच बनाना है, जिन्हें समर्थन और संसाधनों की सबसे अधिक आवश्यकता है। रामकृष्ण विवेकानंद मिशन के बच्चों को यह उपहार उनकी शिक्षा और विकास में सहायक सिद्ध होगा। हम भविष्य में भी इस तरह के प्रयास जारी रखेंगे और समाज को सशक्त बनाने के लिए कार्य करते रहेंगे। इस सामाजिक पहल में सीएसआर महाप्रबंधक आशा लता, उप महाप्रबंधक आईएस मनिंदर कौर, एलपीजी सेल्स के उप महाप्रबंधक राहुल दीक्षित और नोएडा मंडल एलपीजी विक्रय प्रमुख शिवेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन