Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Invitations will be sent to over 550 foreign buyers.

Noida News: 550 से अधिक विदेशी खरीदारों को जाएगा न्योता

Sun, 24 May 2026 09:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
Invitations will be sent to over 550 foreign buyers.
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026
विज्ञापन

550 से अधिक विदेशी खरीदारों को जाएगा न्योता
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर के बीच होगा चौथा संस्करण
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शहर के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में होने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 के चौथे संस्करण का आयोजन करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस बार आयोजक विदेशी खरीदारों पर ध्यान दे रहे हैं। पिछली बार 450 विदेशी खरीदार पहुंचे थे लेकिन इस बार संख्या 550 से अधिक रहने की उम्मीद है।

ट्रेड शो को लेकर जल्द ही विदेशी खरीदारों को निमंत्रण भेजा जाएगा। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में इस साल 25 से 29 सितंबर के बीच यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 का चौथा संस्करण आयोजित होगा। प्रदेश सरकार चौथे संस्करण को भव्य बनाने में लगी है और इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। भारतीय निर्यात संगठन महासंघ (फियो) के उप निदेशक रोहित तेजपाल ने बताया कि चौथे संस्करण को चार गुना भव्य बनाने की तैयारी चल रही है। इस बार 6 माहद्वीपों के 75 देशों के 550 खरीदारों को बुलाया जाएगा। इन खरीदारों से संपर्क शुरू कर दिया गया है। जल्द ही आमंत्रित किया जाएगा। इनके साथ भारतीय उत्पादकों की बिजनेस बैठक भी तय की जाएंगी। उन्होंने बताया कि भारत ने कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते किए हैं। इस बार ट्रेड शो में इन देशों पर फोकस किया जाएगा। इनमें यूएई, ओमान, यूनाइटेड किंग्डम और न्यूजीलैंड शामिल हैं। साथ ही उन देशों के खरीदारों के विशेष न्योता भेजा जाएगा, जिनके साथ एफटीए पर काम चल रहा है। इनमें कनाड़ा, चिली आदि देश शामिल है। इस बार प्रदेश के निर्यातकों को वैश्विक बाजारों से जुड़ने का मौका मिलेगा। आयोजकों ने बताया कि शो में ओडीओपी उत्पाद, हस्तशिल्प, टेक्सटाइल, हैंडलूम, लेदर, कृषि व प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ, इंजीनियरिंग, फार्मा, इलेक्ट्रॉनिक्स और एमएसएमई सेक्टर के उद्योग भी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed