{"_id":"6421ebd7344a1dd56405c2c4","slug":"investigation-of-adulterators-started-samples-of-10-food-items-sent-for-investigation-noida-news-c-23-1-noi1091-5505-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मिलावटखोरों की जांच शुरू, 10 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मिलावटखोरों की जांच शुरू, 10 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलावटखोरों की जांच शुरू, 10 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे
खाद्य विभाग की टीम नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कर रही है जांच
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। खाद्य विभाग की टीम ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में अभियान चलाकर नवरात्र में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की जांच की। टीमों ने विभिन्न खाद्य पदार्थों के 10 नमूने लिए हैं, जिनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद विभाग आगे की कार्रवाई करेगा।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल ने बताया कि नवरात्र को लेकर 25 मार्च से अभियान चल रहा है। विभाग की टीम लगातार जांच कर रही है। सोमवार को सेक्टर-18 की एक दुकान से कुट्टू का आटा और एक अन्य दुकान से गाय के दूध का नमूना लिया गया है। लखनावली के पास सीआईएसएफ कैंप की एक दुकान से भैंस के दूध का नमूना लिया गया है। एल्डिगो शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की एक दुकान से पनीर, गेझा गांव की एक दुकान से कुट्टू का आटा, सलारपुर की एक दुकान से दूध, कासना स्थित सुरेश किराना की दुकान से व्रत का आटा व किशमिश, अन्नदेव ग्रोसरी स्टोर से समा के चावल का नमूना लिया गया है। यह अभियान 30 मार्च तक जारी रहेगा।
विज्ञापन