फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Inundated area remains in darkness even after 48 hours.

Noida News: 48 घंटे बाद भी अंधेरे में डूब क्षेत्र

Mon, 31 Aug 2026 09:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
Inundated area remains in darkness even after 48 hours.
Baby devi
- अधिकारियों का कहना जारी रहेगी कार्रवाई, तीन दिन में 40 से ज्यादा पर की गई प्राथमिकी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। डूब क्षेत्र में बिजली कटे हुए 48 घंटे से ज्यादा बीते चुके हैं। पूरे इलाके की दिनचर्या पूरी तरह बिगड़ चुकी है। सोमवार को भी लोग काम पर नहीं गए। निवासियों को काम पर जाने की नहीं बल्कि बिजली कैसे आए इसकी चिंता है। दिन तो किसी तरह कट रहा है लेकिन शाम होते ही पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है। कब तक ऐसे रहना होगा इसका कोई रास्ता निवासियों को नहीं मिल सका है।
अवैध कनेक्शन काटने की कार्रवाई विद्युत निगम ने शनिवार को शुरू की थी। इसमें चोटपुर, बहलोलपुर, पर्थला गांव समेत आसपास के अन्य क्षेत्रो की बिजली भी निगम ने काट दी थी। जो इंफ्रास्ट्रक्चर सिंडिकेट की ओर से तैयार किया गया था, उससे संबंधित बिजली के तार, ट्रांसफार्मर और अन्य उपकरण भी जब्त करके निगम की टीम ले गई है। क्षेत्र के रहने वाले राहुल सिंह ने बताया उनकी पगार 17 हजार रुपये है। छह साल पहले यहां पर आए थे। अब परिवार में पांच सदस्य भी हैं। दो दिन हो गए हैं काम पर गए हुए। लगातार बिजलीघर और अधिकारियों के चक्कर काटते हुए समय कट रहा है। बहलाेलपुर की रहने वाली ललिता का भी यही सवाल है कि बिजली कब आएगी। घर में खाना बनना भी दुश्वार हो गया है। बच्चों को रिश्तेदारों के घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


नहीं पूरी हो सकी नींद
डूब क्षेत्र होने की वजह से घरों के नजदीक ही हिंडन नदी है। ऐसे में कीड़े और मच्छरों की मात्रा अन्य क्षेत्रों के मुकाबले यहां पर ज्यादा रहती है। जब से बिजली कटी है तब से क्षेत्र के अधिकांश लोग ठीक से सो नहीं पा रहे। शिव मंदिर के पास रहने वाले रोहन ने बताया कि शनिवार से घर में बिजली नहीं है। जिस वजह से नींद नहीं पूरी हो सकी है। घर में पंखा भी नहीं चल पा रहा है। इन्वर्टर भी अब ठप हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बगैर बिजली केे रात काटना मुश्किल हो गया है। कब बिजली वापिस आएगी इसका कुछ पता नहीं। निगम के दफ्तर के चक्कर काटते हुए परेशान हो गए हैं।
-ओम प्रकाश, जितेंद्र कॉलोनी

मीटर होने के बाद भी कनेक्शन काट दिया गया है। दोबारा लाइन जोड़ी भी नहीं गई है। दोबारा बिजली देने निवासियोंं को बिजली मिलनी चाहिए।
-बेबी देवी, बहलोलपुर

Baby devi

Baby devi

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed