फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Internship and campus placement facility will be available

Noida News: इंटर्नशिप और कैंपस प्लेसमेंट की मिलेगी सुविधा

Fri, 08 Aug 2025 07:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
Internship and campus placement facility will be available
इंटर्नशिप और कैंपस प्लेसमेंट की मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक) और फास्ट रिटेलिंग कंपनी लिमिटेड ने रणनीतिक साझेदारी को औपचारिक रूप दिया है। यूनिक्लो के मैनेजमेंट कैंडिडेट प्रोग्राम के तहत उद्योग व्याख्यान, इंटर्नशिप और कैंपस प्लेसमेंट की सुविधा देगी। इसके अलावा, चुनिंदा छात्रों को फास्ट रिटेलिंग के ग्लोबल मैनेजमेंट प्रोग्राम (जापान) के लिए नामित किया जाएगा, जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिटेल नेतृत्व का अनुभव मिलेगा। इस मौके पर डॉ. प्रवीणा राजीव और बिमटेक के डिप्टी डायरेक्टर प्रो. पंकज प्रिया उपस्थित रहे। ब्यूरो

द्रव-तापीय इंजीनियरिंग पर सम्मेलन
नोएडा। सेक्टर 125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में शुक्रवार को द्रव और तापीय इंजीनियरिंग पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन फ्लूट का आयोजन किया गया। इसमें वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, और शिक्षाविदों को ऊर्जा दक्षता, निम्न-कार्बन प्रौद्योगिकियों और सतत तापीय प्रणालियों में नवीन समाधानों की खोज पर विभिन्न सत्रों में चर्चा की गई। सम्मेलन का शुभारंभ डीआरडीओ मुख्यालय की डायरेक्टोरेट ऑफ फ्यूचरिस्टिक टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट की निदेशक डॉ. एन रंजना ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन


ओरिएंटेशन कार्यक्रम में छात्रों को दिए सुझाव
नोएडा। सेक्टर-1 स्थित बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में शुक्रवार को ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता गगन सिंह ने छात्रों को जीवन एवं करियर में सफल होने के लिए प्रेरणादायक मार्गदर्शन दिया। उन्होंने सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भागीदारी, अतिरिक्त निपुणता केंद्रित पाठ्यक्रम, शोध में योगदान, पेशेवर नेटवर्किंग को सफलता के मूल स्तंभ बताते हुए छात्रों से इन्हें आत्मसात करने का आह्वान किया। इस मौके पर प्राध्यापिका डॉ. चारु वाही, रूपेन, श्रेयांश, श्रेया, मानवी, ईशा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed