फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   International Yoga Week inaugurated in the football field of the stadium

Noida News: स्टेडियम के फुटबॉल मैदान में अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह का शुभारंभ

Sat, 15 Jun 2024 06:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 06:32 PM IST
विज्ञापन
International Yoga Week inaugurated in the football field of the stadium
फोटो---
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह शुरू, गुरुओं ने कराया योगाभ्यास
नोएडा। सेक्टर-21ए नोएडा स्टेडियम के फुटबॉल मैदान पर शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह का विधिवत शुभारंभ किया गया। जिला प्रशासन के तत्वावधान में 15 से 20 जून तक अलग-अलग स्थानों पर योग शिविर का आयोजन कर योग सप्ताह मनाया जाएगा। जिसमें शामिल होने वाले लोगों को योग गुरू योगाभ्यास कराएंगे।

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शिविर के कॉर्डिनेटर जिला होम्योपैथी अधिकारी डॉ. प्रीति सिंघल और क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार केम ने बताया कि आयुष मंत्रालय भारत सरकार और डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में शनिवार को नोएडा स्टेडियम में योग स्वयं और समाज के लिए थीम पर आधारित दशम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह का शुभारंभ किया गया। स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों, एनसीसी, एनएसएस, स्वयंसेवी संस्थाओं, योग संस्थाओं समेत जन सामान्य को योग के महत्व के बारे में बताया गया। योग गुरु कुलभूषण दुबे एवं मनीषधर दुबे की ओर से काॅमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कराया गया और संवाद के माध्यम से योग से होने वाले लाभों के बारे में बताया गया। योगाभ्यास के दौरान गैर सरकारी संस्थान नीमा, आर्ट ऑफ लिविंग के साथ-साथ लगभग 250 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान धर्मशिला नारायणा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी डॉ. बीपी सुशील समेत आयुष विभाग के समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। रविवार 16 जून को सुबह 6 बजे से सात बजे तक दादरी तहसील एवं मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में योग सप्ताह के तहत योगाभ्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed