फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Interesting information about the birds in the bird festival will be possible

बर्ड फेस्टिवल में परिंदों की रोचक जानकारी से हो सकेंगे रूबरू

Sun, 24 Jan 2021 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Interesting information about the birds in the bird festival will be possible
बर्ड फेस्टिवल में परिंदों की रोचक जानकारी से हो सकेंगे रू-ब-रू
विज्ञापन

नोएडा। ओखला पक्षी विहार में इस साल बर्ड फेस्टिवल का भव्य आयोजन किया जाएगा। पूर्व में गोरखपुर में हुए बर्ड फेस्टिवल की तर्ज पर यह आयोजन होगा। कई तरह के रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दो फरवरी को सुबह 11 बजे फेस्टिवल में प्रदेश के वन, पर्यावरण और प्राणि उद्यान मंत्री दारा सिंह चौहान भी शामिल होंगे। कोरोना को देखते हुए दर्शक की संख्या सीमित रहेगी। फेस्टिवल की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शुक्रवार को मुख्य वन संरक्षक अधिकारी एनके जानू ने पक्षी विहार का निरीक्षण किया था। जिला वन अधिकारी प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि वर्तमान में 15 हजार से अधिक स्थानीय और प्रवासी पक्षी मौजूद हैं। इनमें ब्लैक हेडेड गल, ग्लॉसी आईबिस, नॉर्दन शेवलर, ग्रे लेग गूज, यूरेशियन विजेन, ग्रेटर फ्लैमिंगो आदि शामिल हैं। पक्षियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक भी पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुबह बर्ड वॉचर्स पक्षियों की फोटो खीचेंगे और लोगों को उनके बारे में जानकारी देंगे। दोपहर में वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को पक्षी विहार को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव दिए जाएंगे। बर्ड वॉचर्स एक प्रस्तुतीकरण भी देंगे। साथ ही गीत-संगीत से जड़े कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed