फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Instructions to improve the cleanliness of cowshed

Noida News: गौशाला की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

Wed, 17 Sep 2025 06:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 06:15 PM IST
विज्ञापन
Instructions to improve the cleanliness of cowshed
नोएडा। सेक्टर-14 ए के सामने बनी गोशाला के संचालकों को गोशाला की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। बुधवार को नोएडा प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षण में यहां गंदगी की समस्या मिली थी। अधिकारियों ने बताया कि गोशाला में कई जगहों पर सफाई की जरूरत पाई गई। इसलिए सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए। गोशाला में गोवंश के लिए भूसा-चारा और पेयजल की स्थिति संतोषजनक रही। गौरतलब है कि 700 गोवंश क्षमता वाली इस गोशाला का संचालन नोएडा प्राधिकरण एक एनजीओ से करवा रहा है। मौजूदा समय में गोशाला में करीब 730 गोवंश हैं। प्रति गोवंश प्रतिदिन का प्राधिकरण 50 रुपये एनजीओ को चारा-पानी के लिए भुगतान करता है। सोमवार को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने इसी गोशाला का निरीक्षण किया था। गोवंश को दिए जाने वाला भूसा कई जगह पर खराब मिला था। इसके बाद उन्होंने व्यवस्था सुधार के निर्देश दिए थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed