फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Instructions given to make ground water week successful

Noida News: भूजल सप्ताह को सफल बनाने के दिए निर्देश

Thu, 17 Jul 2025 06:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 06:49 PM IST
विज्ञापन
Instructions given to make ground water week successful
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में 22 जुलाई तक चलने वाले 'जल सुरक्षित तो कल सुरक्षित' भूजल सप्ताह को सफल बनाने को लेकर बैठक हुई। डीएम ने कहा कि शासकीय कार्यालयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की सघन जांच कराई जाए। उसकी स्थिति का सत्यापन कर प्रमाणपत्र प्राप्त किया जाए। हाईराइज सोसाइटियों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली के क्रियान्वयन की स्थिति की जांच की जाए। जिन सोसाइटियों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग संचालित नहीं है उन्हें तत्काल संचालित कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाए। डीएम ने जल दोहन करने वाली संस्थाओं पर निगरानी के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ विद्यानाथ शुक्ल, भूगर्भ जल अधिकारी अंकिता राय, उप कृषि निदेशक राजीव कुमार, अपर जिला कृषि अधिकारी अंबा प्रकाश शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed