{"_id":"68f7eab67d8fcbfa3d08e9bc","slug":"instead-of-government-schemes-the-bjp-leaders-son-is-being-promoted-mla-na-news-c-17-roh1020-748509-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी योजनाओं के बजाय भाजपा नेता के बेटे का हो रहा प्रचार-प्रसार : विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी योजनाओं के बजाय भाजपा नेता के बेटे का हो रहा प्रचार-प्रसार : विधायक
विज्ञापन
27...पत्रकारों से बात करते विधायक बीबी बत्रा साथ है जिला अध्यक्ष कुलदीप केडी ,बलवान रंगा व अन्य
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। जिले में सरकारी डीपीआर साइट का दुरुपयोग हो रहा है। यहां सरकारी योजनाओं के बजाय पूर्व मंत्री व भाजपा नेता मनीष ग्रोवर के बेटे हिमांशु ग्रोवर का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। यह नियमों व कानून का उल्लंघन है। यह दुरुपयोग बंद होना चाहिए। प्रशासन 48 घंटे में इस ओर कार्रवाई करे। ऐसा नहीं होने पर कांग्रेस कानूनी कार्रवाई करेगी। यह कहना है विधायक भारत भूषण बतरा का। वह मंगलवार को कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विधायक ने कहा कि सरकारी योजनाओं व सुविधाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सरकार ने फ्लैक्स लगाने के लिए सरकारी स्थलों पर कुछ साइट तय की थीं। जिले में 49 साइट में 34 शहर में हैं। यहां सरकारी योजनाओं के प्रचार के बजाय निजी प्रचार के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। पूर्व मंत्री के बेटे के जन्म दिन के भी फ्लैक्स लगे हैं। यह छोटा विषय नहीं है।
डीपीआर साइट के दुरुपयोग का मामला विधानसभा सत्र में भी उठाया था। सरकारी साइटों पर लगाए जाने वाले फ्लैक्स सरकार से मंजूर होते हैं। सरकारी साइटों पर जिस तरीके से निजी फ्लैक्स लग रहे हैं, लगता है कि विभाग सजग नहीं है। सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर लगा फ्लैक्स पूर्णत: नियम के विरुद्ध है। इसमें सिविल सर्जन के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसकी लिखित शिकायत चीफ सेक्रेटरी से की जाएगी। नियमानुसार इस मामले में एफआईआर दर्ज करने का प्रावधान है।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व विधायक संत कुमार, पूर्व चेयरमैन चक्रवर्ती शर्मा, जिला अध्यक्ष कुलदीप केडी, बलवान रंगा, पार्षद विजय गोयल, सूरजमल क्लोई, सूरजमल रोज, पूर्व पार्षद कदम सिंह अहलावत, गुलशन ईशपुनियानी, मोनू शर्मा, टिंचू सचदेवा मौजूद रहे।
भारत भूषण बतरा को घबराहट हो रही : नीष ग्रोवर
पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने डीपीआर साइट पर बेटे के विज्ञापन लगा हाेेने पर कहा कि भारत भूषण बतरा को घबराहट हो रही है। जनता मेरे बेटे को तैयार कर रही है, इसीलिए जनता ने फ्लैक्स लगाया है। लगता है पहले वह मुझसे घबराते थे, अब मेरे बेटे से। कांग्रेस की यह चिंता जायज है। इसकी वजह उनके पास किसी का नहीं आना है। इनका शेड तीन दिन पहले खाली था।