{"_id":"6403a034c9cec63947055664","slug":"instead-of-celebrating-holi-youth-will-have-fun-with-pool-party-noida-news-c-1-noi1096-320468-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: होली मनाने के बदले मायने, पूल पार्टी के साथ युवा करेंगे मौज मस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: होली मनाने के बदले मायने, पूल पार्टी के साथ युवा करेंगे मौज मस्ती
विज्ञापन
होली मनाने के बदले मायने, पूल पार्टी के साथ युवा करेंगे मौज मस्ती
- होली की पार्टी के लिए सज रहे फार्म हाउस और रिजॉर्ट, आयोजकों की चांदी
हर्ष मिश्रा
नोएडा। सेक्टर-6 स्थित आईटी कंपनी में बतौर इंजीनियर काम करने वाले अंकुश शर्मा की होली इस बार थोड़ी हटके मनने वाली है। वह अपने दोस्तों के साथ सेक्टर-72 स्थित पप्स एंड कप्स में पूल पार्टी करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि समय अब बदल गया है। त्योहारों को फुल मस्ती के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने पार्टी आयोजक को एक व्यक्ति के हिसाब से 999 रुपये दिए हैं। उनके ग्रुप में दस लोग शामिल हैं।
जतिन ही नहीं जिले के ऐसे सैकड़ों युवा हैं जिनके लिए अब होली के मायने बदल गए हैं। वह त्योहार को अब अपने तरीके से मनाना चाहते हैं। ऐसे में पार्टी आयोजकों की भी चांदी हो रही है। होली पर ऐसी पार्टियों की डिमांड भी है। आलम यह है कि आयोजक इसके लिए लोगों से 800 से 1500 रुपये तक वसूल रहे हैं। भीड़ इतनी बढ़ गई कि फार्म हाउस में जगह मिलनी मुश्किल हो गई है। संचालकों की मानें तो इस बार क्रेज पिछले साल के मुकाबले कुछ ज्यादा है। होली वाले दिन के लिए अभी से ही टिकट बिकने शुरू हो गए हैं। इसके साथ-साथ लोग ऋषिकेश, नैनीताल, समेत कई जगहों पर होली मनाने भी जा रहे हैं।
सेक्टर-62 स्थित आईएमएस कॉलेज में बीबीए की पढ़ाई करने वाले मधुकर बताते हैं कि वह इस बार होली पर बिहार नहीं जा रहे हैं। वह अपने कॉलेज के दोस्तों के साथ फार्महाउस मैं पूल पार्टी करेंगे। इसके लिए उन्होंने सेक्टर-135 स्थित फार्म एंड फ्रालिक्स की कार पे डीम नाम की पार्टी ज्वाइन कर लिया है। उनका ग्रुप 15 लोगों का है। उन्होंने बताया कि केवल 1299 रुपये एक व्यक्ति से लिए गए हैं। जिसमें होली खेलने के लिए रंग से लेकर खाने पीने तक की भी व्यवस्था है। निजी कंपनी में इंजीनियर योगेश शर्मा का कहना है कि इस बार थोड़ी मौज-मस्ती के साथ होली मनाना चाहते हैं, इसके लिए उन्होंने सभी तैयारी कर ली हैं। वह सेक्टर-150 स्थित फार्म हाउस में रंग डे रसिया नाम की पार्टी में अपने 8 दोस्तो के साथ शामिल होंगे। इसके लिए उन्होंने पैकेज खरीदा है।
विज्ञापन
ऋषिकेश-नैनीताल जा रहे होली का त्योहार मनाने
सेक्टर-6 स्थित एक निजी कॉल सेंटर में काम करने वाली वर्तिका ने बताया कि इस बार होली दिल्ली-एनसीआर से बाहर अपने दोस्तों के साथ मनाने जा रही हैं। ऋषिकेश स्थित पेडलरजोन कंपनी में 2200 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से उन्होंने 12 टिकट बुक किए हैं। उन्होंने बताया कि इस पैकेज में एक दिन के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वहीं इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही इशिका प्रभाकर बताती हैं कि कॉलेज के ग्रुप के साथ नैनीताल जा रही हैं। जिम कार्बेट में इस बार उनका होली मनाने का प्लान है।
पिछले साल के मुकाबले दो गुना बुकिंग
होली पार्टी के आयोजकों के मुताबिक पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष पूल पार्टी की डिमांड अधिक है। दो गुना अधिक बुकिंग हुई है। सेक्टर- 72 स्थित पप्स एंड कप्स की संचालक सुनीता राय बताती हैं कि लोग होली पार्टी में लोग अधिक दिलचस्पी दिखा रहे हैं। वहीं सेक्टर-145 स्थित डिवाइंस पार्क एंड पूल के संचालक रोहित मलिक बताते हैं कि इस बार पार्टियों में बहुत भीड़ होने वाली है। उन्होंने अपनी पार्टी की लगभग सभी टिकट बेच दी है। प्रति व्यक्ति टिकट 099 रुपये का था। डीजे के साथ-साथ कई तरह की गतिविधियां इनमें शामिल हैं।
ऑनलाइन बुकिंग करा रहे लोग
होली की पार्टी के लिए लोग ऑनलाइन बुकिंग करवा रहे हैं। बुक माई शो समेत कई एप पर बुकिंग की सुविधा है। होली पार्टी इन नोएडा डालते ही दर्जनों पार्टी वेन्यु खुल जाते हैं। ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद आपकी बुकिंग कनफर्म मानी जाती है।