फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Inspection done on information about selling banned drugs

प्रतिबंधित दवाएं बेचने की सूचना पर किया निरीक्षण

Mon, 28 Sep 2020 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Inspection done on information about selling banned drugs
मेडिकल स्टोर पर जांच करते जिला औषधि अधिकारी। - फोटो : ???? ???? ????
प्रतिबंधित दवाएं बेचने की सूचना पर किया निरीक्षण
विज्ञापन

तावड़ू । प्रतिबंधित दवाएं बेचे जाने की सूचना पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने दो मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया, लेकिन ऐसी कोई दवा नहीं मिली। इसके बाद मेडिकल स्टोर संचालकों के साथ बैठक में अधिकारियों ने कहा कि प्रतिबंधित नशीली दवाएं बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जिला औषधि अधिकारी दिनेश सिंह राणा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नगर के दो मेडिकल स्टोर पर नशे की प्रतिबंधित दवाइयां गलत तरीके से बेची जा रही हैं। सोमवार को वह दोनों मेडिकल स्टोर का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि करीब 2 घंटे तक गहन जांच और संचालकों से पूछताछ के बाद भी कोई प्रतिबंधित दवा नहीं मिली। उन्होंने बताया कि जांच के बाद नगर के मेडिकल स्टोर संचालकों की एक बैठक भी बुलाई गई। इसमें जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार सभी मेडिकल स्टोर संचालकों से अपील की गई कि नशे से संबंधित प्रतिबंधित दवाएं नहीं बेचें। ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उनके साथ शहर थाना प्रभारी ओमवीर सिंह और पुलिस जवान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed