{"_id":"691e242f8b202fbfe405c3ca","slug":"inspected-development-works-na-news-c-5-1-drn1046-838530-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानीपोखरी के विकास कार्य अन्य पंचायतों के लिए मिसाल : लोहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानीपोखरी के विकास कार्य अन्य पंचायतों के लिए मिसाल : लोहानी
Thu, 20 Nov 2025 01:40 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
रानीपोखरी पंचायत का निरीक्षण करते अपर सचिव सुशील कुमार लोहानी। संवाद
- फोटो : credit
भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय के अपर सचिव सुशील कुमार लोहानी ने रानीपोखरी ग्राम पंचायत में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि रानीपोखरी में हुए सराहनीय विकास कार्य उत्तराखंड की अन्य सभी पंचायतों के लिए एक आदर्श स्थापित कर रहे हैं और ऐसे कार्य पूरे राज्य में दोहराए जाने चाहिए। भारत सरकार के अपर सचिव लोहानी ने रानीपोखरी में हाट बाजार, ग्रोथ सेंटर, पंचायती दुकानों, पार्क और सीसीटीवी के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि यह पंचायत शहरी क्षेत्रों से भी बेहतर कार्य कर रही है। खासकर शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वच्छता के क्षेत्र में पंचायत ने उत्कृष्ट कार्य किए हैं। उन्होंने उपनिदेशक पंचायती राज मनोज कुमार तिवारी से कहा कि रानीपोखरी एक मॉडल पंचायत है। उत्तराखंड की प्रत्येक पंचायत में भी ऐसे ही कार्य होने चाहिए। ग्राम प्रधान सुधीर रतूडी ने कहा कि कूड़ा कलेक्शन के लिए प्रत्येक घर, दुकान या व्यापारिक प्रतिष्ठान से 50, 100, 200, 800 रुपये प्रतिमाह शुल्क लिया जाता है। इसके लिए प्रत्येक को एक ग्रीन कार्ड दिया गया है, जिसमें प्रतिमाह शुल्क आदि का विवरण कूड़ा उठान के साथ ही दर्ज कर दिया जाता है। पंचायत के रजिस्टर में भी एंट्री होती है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं कविता, संतोषी आदि ने समूह द्वारा तैयार उत्पादों और पंकज नेगी, राकेश नवानी, संदीप जायसवाल, विनोद नेगी आदि ग्रामीणों ने पंचायत से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। इस अवसर पर डीपीआरओ मनोज नौडियाल, पंचायत सचिव मुकेश कुकरेती, सहायक पंचायत अधिकारी राजेश नेगी, ग्राम विकास अधिकारी सुमन तोमर, पंचायती राज एसोसिएट नितेश कंडवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन