फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Inside Story accused in misdeed and murder of six-year-old girl in Greater Noida history of committing crimes

ग्रेनो में दुष्कर्म का आरोपी ढेर: पहले भी मासूमों से कर चुका दरिंदगी, गाजियाबाद में भी किया था घिनौना कांड

Sat, 29 Aug 2026 08:16 PM IST
Rahul Kumar Tiwari माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 29 Aug 2026 08:16 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या के बाद पुलिस मुठभेड़ में मारे गए बलराज उर्फ बल्ला का आपराधिक अतीत भी सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, उस पर पहले से मासूमों के खिलाफ गंभीर अपराधों के कई मामले दर्ज थे। उसके पुराने गुनाहों की परतें अब खुल रही हैं।

विज्ञापन
Inside Story accused in misdeed and murder of six-year-old girl in Greater Noida history of committing crimes
ग्रेटर नोएडा में दुष्कर्म के बाद हत्या - फोटो : अमर उजाला GFX

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले में शनिवार को पुलिस ने आरोपी बलराज (32) को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के अनुसार आरोपी से अवैध पिस्टल बरामद कराने के लिए पुलिस टीम उसे लेकर गई थी। हथियार निकालते ही उसने पुलिसकर्मियों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इस दौरान एक कांस्टेबल को गोली लगी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी को लगी। गंभीर हालत में उसे नोएडा के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 28 अगस्त की रात हल्दौनी गांव निवासी एक व्यक्ति ने ईकोटेक-3 थाने में सूचना दी कि उसकी छह वर्षीय बेटी घर से लापता हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्ची की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की पांच टीमों को बच्ची की तलाश में लगाया गया। टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान पुलिस को बलराज नामक व्यक्ति पर शक हुआ। पुलिस के मुताबिक आरोपी बच्ची को अगवा कर अपने साथ ले गया था। आरोप है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर शव को बोरे में भरकर फेंक दिया गया। पुलिस ने शव बरामद कर डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि होने की बात पुलिस ने कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिस्टल बरामद कराने के दौरान फायरिंग
पुलिस के अनुसार शनिवार को आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने पास अवैध पिस्टल होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम उसे हथियार बरामद कराने के लिए बताए गए स्थान पर लेकर पहुंची। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने छिपाई गई पिस्टल निकाली और अचानक पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। उसकी गोली एक कांस्टेबल को लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इस दौरान पुलिस की गोली बलराज को लगी। गंभीर रूप से घायल आरोपी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घायल कांस्टेबल का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कई बच्चों से अपराध के मामले दर्ज
पुलिस के मुताबिक जांच में आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी सामने आई है। पुलिस का दावा है कि बलराज के खिलाफ मासूम बच्चों के साथ दुष्कर्म और हत्या के कई मामले पहले से दर्ज थे। लोनी, गाजियाबाद में भी उस पर एक बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें उसे सजा भी हुई थी। इसके अलावा सूरजपुर थाना क्षेत्र में भी एक बच्चे के साथ कुकर्म कर उसकी हत्या करने का आरोप उस पर लगा था। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ बच्चों के साथ यौन अपराध और हत्या से जुड़े कई मुकदमे दर्ज रहे हैं। वहीं ग्रामीणों ने आरोपी को बेहद खतरनाक और आपराधिक प्रवृत्ति का बताया। ग्रामीणों का दावा है कि वह पशुओं के साथ भी अप्राकृतिक यौनाचार करता था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed