फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Injections worth Rs 4 lakh being brought illegally seized

Noida News: अवैध रूप से लाए जा रहे चार लाख रुपये के इंजेक्शन जब्त

Sun, 21 Jan 2024 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Injections worth Rs 4 lakh being brought illegally seized
फोटो---
विज्ञापन

अवैध रूप से लाए जा रहे चार लाख रुपये के इंजेक्शन जब्त
- दिल्ली में भी पकड़े गए करीब 9 लाख रुपये के इंजेक्शन
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। दिल्ली में स्टोर बनाकर नोएडा के कुछ अस्पताल और मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन को अवैध रूप से खपाने के मामले का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने पर्दाफाश किया है। औषधि निरीक्षक की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-63 के पास से युवक के पास से इंजेक्शन बरामद किया है। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जिला औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने बताया कि गाजियाबाद के औषधि निरीक्षक व सेक्टर-63 थाना पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर सेक्टर-63 के पास जाल बिछाया था। जिसमें दिल्ली के लक्ष्मी नगर निवासी विमल गुप्ता को रविवार को सेक्टर-63 में टीम ने दबोच लिया। उसने लक्ष्मीनगर स्थित अपने घर में इंजेक्शन का स्टोर बना रखा था। वहां से स्कूटी लेकर नोएडा क्षेत्र में अवैध रूप से इंजेक्शन की सप्लाई करता था। आरोपी विमल के पास औषधि क्रय विक्रय का कोई लाइसेंस नहीं मिला है। नोएडा टीम के इनपुट पर दिल्ली से भी करीब 9 लाख रुपये का इंजेक्शन बरामद किया गया है। वहां की स्थानीय पुलिस व औषधि विभाग की टीम भी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि इस इंजेक्शन का उपयोग हार्मोन ग्रोथ के लिए किया जाता है। जिसका नाम हेड ऑन हैै। इस इंजेक्शन को सन फार्मा कंपनी बनाती है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया वह लक्ष्मीनगर से गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद और हरियाणा के विभिन्न अस्पताल व मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन की आपूर्ति कर रहा था। औषधि निरीक्षक का कहना है कि इंजेक्शन के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। इसके साथ ही जिले के विभिन्न अस्पतालों व मेडिकल स्टोरों पर जांच अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed