फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Information about losses sought from farmers within 72 hours

Noida News: किसानों से 72 घंटे में मांगी नुकसान की जानकारी

Mon, 06 Oct 2025 07:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 07:27 PM IST
विज्ञापन
Information about losses sought from farmers within 72 hours
ग्रेटर नोएडा। प्रशासन ने किसानों से बारिश व तेज हवा से फसलों को होने वाले नुकसान की जानकारी मांगी है। इसके लिए किसानों को 72 घंटे का समय दिया है। उप कृषि निदेशक गौतमबुद्ध नगर राजीव कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल कटाई के बाद 14 दिनों तक खेत में सूखने के लिए रखा जाता है। उस दौरान अगर ओलावृष्टि, चक्रवात, चक्रवाती वर्षा या बेमौसम वर्षा से नुकसान होता है तो प्रभावित किसानों को 72 घंटे के अंदर इसकी सूचना देनी होगी। भारत सरकार के फसल बीमा टोल-फ्री नंबर 14447 पर या क्रॉप इंश्योरेंस एप्लीकेशन पर सूचना देनी होगी। जिला प्रबंधक फसल बीमा गौतमबुद्ध नगर को 72 घंटे के अंदर टोल-फ्री नंबर 18002091111, 18008896868 या 14447 पर जानकारी दे सकते हैं। कृषक अपने-अपने क्षेत्र के एआईसी प्रतिनिधियों को भी फसल क्षति की जानकारी तहसील दादरी के देवराज सिंह के मोबाइल नंबर 7906769211, सदर तहसील के धीरज कुमार के मोबाइल नंबर 7579561257 और जेवर तहसील के रामोवतार के मोबाइल नंबर 7754924114 पर जानकारी दे सकते है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed