फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Inflation is also testing the faith, devotees remain steadfast

Noida News: आस्था की घड़ी में महंगाई भी ले रही परीक्षा, श्रद्धालु अडिग

Sun, 26 Oct 2025 06:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
Inflation is also testing the faith, devotees remain steadfast
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। इस बार छठ पूजा पर महंगाई का असर दिख रहा है। पूजन सामग्री के मूल्य में 20 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। लोगों का कहना है कि छठ मईया की आस्था का वक्त है तो महंगाई भी परीक्षा ले रही है। इसका असर पूजा-पाठ पर नहीं पड़ेगा। हां सामग्री थोड़ी कम कर देंगे।

तुगलपुर बाजार में एक दुकान पर पूजन सामग्री खरीदने पहुंचे अनिल उपाध्याय ने बताया कि परिवार के लोग बीते 30 से 35 वर्षों से यह व्रत कर रहे हैं। इस बार पूजा सामग्री के दाम भले ही बढ़ गए हैं लेकिन व्रत करना भी तो जरूरी है। अपने बजट के अनुसार सामग्री खरीदकर छठ पूजा करेंगे। दुकानदार शरद व बबलू का कहना है कि कच्चे माल की कमी, परिवहन लागत में इजाफा सहित अन्य कारणों से छठ महापर्व में इस्तेमाल होने वाले सामान के दाम में 20 फीसदी तक बढ़ोतरी हुई है। बांस से बने सूप और टोकरी के दाम 20 से 30 फीसदी तक बढ़े हैं। टोकरी 150 से 600 रुपये तक मिल रही है।
विज्ञापन

----------
सामग्री पिछले साल वर्तमान मूल्य
सूप (प्रति पीस) 100 रुपये 150

सिंघाड़ा (प्रति पीस) 5 10
सूथनी (प्रति पीस) 7 10
पंचरंगा (प्रति पीस) 5 10
नारियल (प्रति पीस) 60 80
अदरक (प्रति पीस) 5 8-10
हल्दी (प्रति पीस) 5 10
साठी का चावल 40 50
महावर 8 10
शरीफा (प्रति किग्रा) 80 100
केला (प्रति दर्जन) 50 60
अमरूद (प्रति किग्रा) 45 60
सिंदूर पैकेट 10 15
अन्नानास (प्रति पीस) 40 50-60
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed