{"_id":"6706ab92ca0faa912e00ff34","slug":"inflammable-substance-thrown-at-refugees-three-injured-noida-news-c-340-1-del1011-64438-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शरणार्थियों पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शरणार्थियों पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ, तीन घायल
विज्ञापन
तंबू लगाकर बैठने पर स्थानीय लोगों व शरणार्थियों में हुई थी मारपीट
पुलिस ने कहा- शुरुआती जांच में फिनायल फेंकने की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विकासपुरी थाना क्षेत्र में मारपीट के बाद तीन शरणार्थियों पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने का मामला सामने आया है। तीनों मामूली रूप से घायल हुए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में फिनायल फेंकने की जानकारी मिली है। जांच के बाद पता चलेगा कि ज्वलनशील पदार्थ तेजाब था या कुछ और।
पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर को स्थानीय लोगों व शरणार्थियों के बीच झगड़े की सूचना मिली थी। जांच में पता लगा कि तंबू लगाकर कुछ शरणार्थियों के रहने के कारण शुरू हुआ झगड़ा मारपीट में बदल गया था। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। एक युवक प्लास्टिक के केन में कुछ ज्वलनशील पदार्थ लेकर आया और कपड़ों व तंबू पर फेंक दिया। कुछ बूंदें तीन लोगों पर गिरीं तो उन्हें जलन होने लगी। विकासपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस का कहना है कि विकासपुरी में संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) का कार्यालय मौजूद है। यहां विभिन्न देशों के शरणार्थियों का आवागमन रहता है। कई बार वे तंबू लगाकर रहना शुरू कर देते हैं और काफी समय तक यहीं रह जाते हैं। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी होती है। वारदात वाले दिन कार्यालय के गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मी से शरणार्थियों की तीखी बहस हो गई। बात बढ़ने पर मामले में स्थानीय लोगों ने भी हस्तक्षेप किया और बात हाथापाई व मारपीट तक पहुंच गई।