फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Infected woman killed by setting fire

संक्रमित महिला ने आग लगाकर जान दी

Fri, 16 Apr 2021 01:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Infected woman killed by setting fire
दादरी। छपरौला गांव के नजदीक राज एंक्लेव कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त एयरफोर्स कर्मी जयप्रकाश की पत्नी अर्चना शर्मा (52) ने कोरोना संक्रमित होने पर आग लगाकर जान दे दी। वह घर के एक कमरे में क्वारंटीन थीं। पुलिस का कहना है कि तनाव में महिला ने यह कदम उठाया है। परिजनों के आग्रह पर शव उन्हें सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

बादलपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार के अनुसार, एक साल पूर्व सेवानिवृत्त हुए जयप्रकाश की पत्नी अर्चना की 11 अप्रैल को कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अर्चना घर में ऊपर बने कमरे में क्वारंटीन थीं। अकेलेपन की वजह से वह तनाव में आ गई थीं। बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे जब अन्य परिजन अलग कमरे में सो रहे थे, तब अर्चना ने आग लगा ली। परिजनों ने सुबह उठने पर अर्चना के कमरे से धुआं निकलते देखा तो दौड़कर वहां पहुंचे, लेकिन तब तक अर्चना की जलकर मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। बाद में परिजनों के आग्रह पर शव उन्हें सौंप दिया। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed