फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Infected HCL empolyee addmitted in isolation ward

एचसीएल का संक्रमित कर्मचारी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

Fri, 20 Mar 2020 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Infected HCL empolyee addmitted in isolation ward
एचसीएल का संक्रमित कर्मचारी आइसोलेशन वार्ड में भर्ती
विज्ञापन

नोएडा। इंडोनेशिया से चार दिन पहले लौटने वाला युवक शहर स्थित एचसीएल टेक्नोलॉजी कंपनी में काम करता है। बुधवार को उसमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। कंपनी का कहना है कि उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। कंपनी सरकार के सभी निर्देशों का पालन कर रही है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को सबसे ज्यादा 31 अन्य संदिग्धों के सैंपल भरे हैं। अब तक चार लोगों में वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।
सीएमओ डॉक्टर अनुराग भार्गव ने बताया कि सेक्टर-41 में रहने वाला 26 वर्षीय युवक चार दिन पहले इंडोनेशिया से पत्नी के साथ घूमकर आया था। पॉजिटिव आने के बाद चिकित्सकों ने उसे ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स के आइसोलेशन वॉर्ड में भर्ती करा दिया है। वहीं, उसकी पत्नी का सैंपल भी जांच के लिए भेजा है। साथ ही उसे आइसोलेट किया है। अब तक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुल 248 सैंपल भरे हैं। इनमें से 162 की रिपोर्ट निगेटिव आई है और 83 की रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं, विदेश से आए 1505 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। विदेश से आने वाले सभी लोगों पर निगरानी रखी जा रही है। साथ ही अपील की जा रही है कि वह सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचें। कंपनी प्रबंधकों का कहना है कि वायरस की संक्रमित कर्मचारी और उसके परिवार को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। वायरस को लेकर डब्ल्यूएचओ समेत सभी सूचनाओं पर निगरानी रखी जा रही है। अन्य कर्मचारी स्वस्थ हैं। कंपनी की ओर से पूरी एहतियात बरती जा रही है।
विज्ञापन

‘आइसोलेट होने से मना करें तो लें पुलिस की मदद’
स्वास्थ्य विभाग ने शहर की सभी आरडब्ल्यूए से अपील की है कि वह विदेश से आने वाले लोगों पर नजर रखें। जो भी विदेश आए, उसे 14 दिन के लिए घर में आइसोलेट रहने को कहें। अगर उक्त व्यक्ति मना करता है तो पुलिस की मदद ले सकते हैं। सीएमओ ने बताया कि ऐसा करना सभी के लिए अनिवार्य है। सैंपल लक्षण के आधार पर लिए जाएंगे। आरडब्लयूए घरेलू सहायिकाओं को भी उनके घर जाने की अनुमति नहीं दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों में ऑपरेशन टाले गए
कोरोना वायरस के कारण कई अस्पतालों ने ओपीडी और सर्जरी को टाल दिया। इसके लिए अस्पतालों की तरफ से सर्कुलर जारी किया गया है। एक सप्ताह बाद ओपीडी को लेकर फैसला लिया जाएगा। सेक्टर-26 स्थित आई केयर अस्पताल की तरफ से भी सर्कुलर जारी किया गया है।

आइसोलेशन में रखे गए
ग्रेनो स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 20 लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है। इनमें बीमारी के लक्षण मिले हैं। वहीं, एक महिला को नोएडा स्थित क्वारंटीन में रखा गया है। वह कोरोना प्रभावित देश से आई थी। इसके साथ ही विशेष परिस्थितियों में घर से भी नमूने लिए जाएंगे। बृहस्पतिवार को एक नमूना लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed