{"_id":"69de535c3c0cca69fe0e904b","slug":"industries-will-benefit-after-the-road-construction-work-is-completed-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-5983-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद उद्योगों को मिलेगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद उद्योगों को मिलेगा फायदा
विज्ञापन
सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद उद्योगों को मिलेगा फायदा
यमुना सिटी संवाद। तिरथली से रबूपुरा होते हुए जाने वाले जेवर लिंक रोड के निर्माण और चौड़ीकरण का कार्य कई महीनों से जारी है। यह सड़क लगभग 3 किलोमीटर लंबी है। सड़क निर्माण के बाद लोगों व उद्योगों को काफी फायदा होगा।
पहले यह सड़क काफी संकरी थी, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। वाहनों की आवाजाही में बाधा आती थी, खासकर बड़े वाहनों के लिए यह मार्ग मुश्किल भरा रहता था। सड़क का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद तिरथली क्षेत्र में बन रहे सेमीकंडक्टर यूनिट और मेडिकल डिवाइस पार्क को लाभ मिलेगा। सड़क चौड़ी होने के बाद न केवल जाम की समस्या कम होगी, बल्कि क्षेत्र के विकास को भी नई दिशा मिलेगी। फिलहाल लोगों को सड़क के एक ही तरफ से आना-जाना पड़ता है और इस सड़क की हालत भी खराब है।