{"_id":"68cf0ea871af478df90c2ed1","slug":"indras-throne-shook-due-to-naradas-penance-na-news-c-5-1-drn1046-793692-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नारद की तपस्या से डोला इंद्र का सिंहासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नारद की तपस्या से डोला इंद्र का सिंहासन
Sun, 21 Sep 2025 01:59 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
सरस्वती कला मंच विकासनगर की ओर से रामलीला का विधि-विधान के साथ मंचन प्रारंभ हो गया। रामलीला के पहले दिन नारद तपस्या व उनके विष्णु भगवान को दिए गए श्राप के दृश्यों का मंचन किया गया।
रामलीला का उद्घाटन समाजसेवी अनिल गोयल ने किया। इसके पहले काली मंदिर के आचार्य मनोज ने पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इसके पश्चात मंच पर आए कलाकारों ने अपने अभिनय का शानदार प्रदर्शन किया। लीला के पहले दिन नारद जंगल में तपस्या में लीन हो जाते हैं और इंद्र का सिंहासन डोल जाता है।
इंद्र घबराकर रंभा आदि अप्सराओं व कामदेव को वनों में जाकर महर्षि नारद की तपस्या को भंग करने का आदेश देते हैं। उधर कामदेव को जीतने के बाद नारद को घमंड हो जाता है और वह शंकर भगवान को सारी कथा सुनाते हुए कहते हैं कि अब उनके जैसा इस लोक में कोई नहीं है। मंचन में नारद के मन में विवाह की इच्छा, विष्णु भगवान का विश्व मोहिनी से विवाह व नारद का उन्हें श्राप देने के दृश्यों पर कलाकारों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।
विज्ञापन
इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष नवनीत वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष राकेश गुलेरिया, महासचिव रविंद्र सैनी, निदेशक लक्ष्मी कोठियाल, कोषाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, संस्थापक सुरेश कुमार, राजकुमार, आंचल, राजेंद्र आदि उपस्थित रहे।