{"_id":"64afc2167b966083ae0090cb","slug":"indo-pak-love-story-suspicion-persists-on-seema-haider-hindustani-daughter-in-law-or-pakistani-spy-2023-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सरहद पार का प्यार: हिंदुस्तानी बहू है सीमा या पाकिस्तानी जासूस? फर्राटा अंग्रेजी और ऊर्दू से दूरी से फंसा पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरहद पार का प्यार: हिंदुस्तानी बहू है सीमा या पाकिस्तानी जासूस? फर्राटा अंग्रेजी और ऊर्दू से दूरी से फंसा पेंच
Thu, 13 Jul 2023 04:05 PM IST
शाहरुख खान
दीपक सिंघल, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
दीपक सिंघल, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 13 Jul 2023 04:05 PM IST
सार
सीमा ने पुलिस और मीडिया के हजारों सवालों का बड़ी बेबाकी से जवाब दिया है। सीमा सचिन के प्यार में भारत आने व पाकिस्तान वापस जाने पर जान का खतरा होने का दावा करते हुए भारतीय नागरिकता दिए जाने की मांग कर रही है।
विज्ञापन
Sachin and Seema Haider love story
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरहद पार कर पाकिस्तान के कराची से ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा आई सीमा और सचिन की प्रेम कहानी को लेकर चारों तरफ चर्चा हो रही है। दूसरी तरफ अभी भी सीमा के हिंदुस्तानी बहू या पाकिस्तानी जासूस होने पर संशय की स्थिति बनी हुई है।
सीमा ने पुलिस और मीडिया के हजारों सवालों का बड़ी बेबाकी से जवाब दिया है। सीमा सचिन के प्यार में भारत आने व पाकिस्तान वापस जाने पर जान का खतरा होने का दावा करते हुए भारतीय नागरिकता दिए जाने की मांग कर रही है।
उधर सीमा का पूर्व पति गुलाम हैदर अपने बच्चों व सीमा से बहुत प्रेम करने का हवाला देते हुए उन्हें वापिस भेजने की मांग कर रहा है। इधर लोगों के बीच यह बहस का मुद्दा बना हुआ है कि सीमा हिंदुस्तानी बहू है या पाकिस्तान की जासूस।
विज्ञापन
कराची से विभिन्न हथकंडे अपना कर चार बच्चों के साथ भारत आना, तीन मोबाइल, कई आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज मिलना, आते ही भारतीय परवेश में ढलना, नमस्ते-अभिवादन, कई भाषाओं का ज्ञान और पाकिस्तान से होने के बावजूद भी वार्ता में उर्दू का प्रयोग न होना इस प्रेम कहानी में पेंच फंसा रहा है।

इस प्रकार किसी का भी देश में आना और महीनों तक रहना हमारी सुरक्षा एजेंसियों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। इसलिए जांच एजेंसियां अपनी कार्रवाई में लगी है और शायद जल्द इसकी तस्वीर साफ हो जाएगी।
एडीसीपी ने की पूछताछ
मामले में बुधवार को एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार सचिन व सीमा हैदर से मिलने उनके घर पहुंचे। दोनों से पूछताछ की और पूरे मामले की जांच की। एडीसीपी ने सचिन के पिता से भी पूछताछ की।

पूर्व पति के रिश्तेदार दे रहे धमकी
जब सीमा हैदर से धमकी देने के विषय में पूछा गया तो उसने बताया कि उसके पूर्व पति के रिश्तेदार ही धमकी दे रहे हैं। उसने एक बार फिर कहा कि वह अंतिम सांस तक भारत में ही रहेगी। किसी भी कीमत पर पाकिस्तान वापस नहीं जाएगी।