फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   India's victory in soft tennis... got four medals including gold

Noida News: सॉफ्ट टेनिस में भारत की जय...मिले स्वर्ण समेत चार पदक

Wed, 19 Mar 2025 07:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
India's victory in soft tennis... got four medals including gold
मप्र के जय मीणा ने गोल्ड तो लखनऊ के ओम ने रजत पदक जीता, कशिश सैनी और अतुल को कांस्य मिला
विज्ञापन

महिला वर्ग में जापान ने मारी बाजी



संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। भारत अंतरराष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप के दूसरे दिन बुधवार को एकल श्रेणी के महिला व पुरुष वर्ग में दूसरे राउंड, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। एकल में जय मीणा ने भारत की झोली में पहला स्वर्ण पदक डालकर इतिहास रचा। उन्होंने हमवतन खिलाड़ी कर पराजित किया। भारतीय खिलाड़ी पुरुष वर्ग में एक-एक रजत और कांस्य और महिला वर्ग में एक कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहे।


प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में पहला मुकाबला भारत के जय मीणा ने हमवतन आर्यन ठाकुर को 4-2 से पराजित किया। सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में भारत के अतुल श्री पटेल ने अभिषेक को 4-0, तीसरे क्वार्टर फाइनल में ओम यादव ने कंबोडिया के देओम सैमसोचीफ एरुन को 4-3, चौथे क्वार्टर फाइनल में थाइलैंड के उयपंड सोर्रटचेत ने कोरिया के हुमांग चाउगो को 4-2 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

एकतरफा जीत दर्ज की
सेमीफाइनल में जय ने एकतरफा जीत हासिल करते हुए अतुल श्री पटेल को 4-0 और ओम यादव ने उयपंड सोर्रटचेत को 4-2 से हराया। फाइनल में जय ने ओम यादव को एकतरफा 4-0 से पराजित स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। ओम यादव को रजत पदक, उयपंड सोर्रटचेत व अतुल श्री पटेल को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला वर्ग में जापान ने जीता गोल्ड
महिला वर्ग में जापान के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल में जापान की स्कून तोम्मी ने भारत की कशिश सैनी को 4-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जापान की तिम्मा मिका ने कोनको जापान की किहारा नाना को 4-2 से पराजित कर फाइनल में एंट्री ली। फाइनल में स्कून तोम्मी ने तिम्मा मिका को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। कशिश सैनी व किहारा नाना को कांस्य पदक मिला। बुधवार को पुरुष डबल कैटेगरी में नॉकआउट मुकाबले खेले गए।

-------------
सांसद अतुल गर्ग ने खिलाड़ियों से की मुलाकात
गाजियाबाद से भाजपा सांसद और प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री अतुल गर्ग बुधवार को प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। अतुल गर्ग ने बताया कि प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed