फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Indian women's team will reach Mohali today, Australia will arrive on September 11

Noida News: आज मोहाली पहुंचेगी भारतीय महिला टीम, ऑस्ट्रेलिया 11 सितंबर को आएगी

Wed, 10 Sep 2025 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Indian women's team will reach Mohali today, Australia will arrive on September 11
न्यू चंडीगढ़। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली वनडे सीरीज़ को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम बुधवार को मोहाली पहुंचेगी। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) अधिकारियों ने बताया कि शाम तक सभी खिलाड़ी यहां आ जाएंगी। हालांकि खिलाड़ियों की फ्लाइट शेड्यूल अलग-अलग होने के कारण उनके आने का समय अलग रहेगा। मौजूदा विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम 11 सितंबर को भारत आएगी।
विज्ञापन



14 और 17 सितंबर को मुल्लापुर स्टेडियम में होगा मैच


दोनों टीमें 14 और 17 सितंबर को मुल्लापुर स्थित न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम में भिड़ेंगी। इसके बाद तीसरा और अंतिम वनडे 20 सितंबर को नई दिल्ली में खेला जाएगा। यह पहली बार होगा जब मुल्लापुर स्टेडियम किसी अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी करेगा। इससे पहले यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मुकाबले खेले जा चुके हैं। दोनों मैच डे-नाइट होंगे और दोपहर 1:30 बजे से शुरू होंगे।
विज्ञापन



भारत इस बार महिला विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। ऐसे में टूर्नामेंट से पहले यह सीरीज़ बेहद अहम मानी जा रही है। ऑस्ट्रेलिया मौजूदा चैंपियन है और पिछली बार भारत पांचवें स्थान पर रहा था। हालांकि इस बार घरेलू परिस्थितियों और टीम में मौजूद विश्व स्तरीय खिलाड़ियों के आधार पर भारतीय टीम को प्रबल दावेदारों में गिना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत-ऑस्ट्रेलिया महिला वन-डे 100 रुपये में देख सकते हैं

महिला वन-डे मैचों के टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू हो गई है। दर्शक डिस्ट्रिक्ट वेंकटेस्वरा एप के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं। पीसीए के आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी टिकट पाया जा सकता है। इसके अलावा अगले कुछ दिनों में टिकटों की ऑफ लाइन बिक्री भी शुरू हो जाएगी। टिकटों की कीमत 100 रुपये से 3000 रुपये तक रखी गई है।
सबसे सस्ते टिकट अपर टियर सीटों के लिए उपलब्ध हैं। ड्रेस सर्कल सीटों के टिकट 1000 रुपये, प्रीमियम बॉक्स के 1500 रुपये और एसी बॉक्स के टिकट 2000 रुपये में खरीदे जा सकते हैं। कॉर्पोरेट बॉक्स के टिकट 3000 रुपये में मिलेंगे, जिनमें स्नैक्स और पेय पदार्थ की सुविधा भी होगी।

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) अधिकारियों का कहना है कि टिकट दरें किफायती रखी गई हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक स्टेडियम आएं और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article