{"_id":"698f5178553fc15e9f0d93ee","slug":"india-to-benefit-from-textile-agreements-with-56-countries-grnoida-news-c-23-1-lko1064-87709-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 56 देशों से टेक्सटाइल समझौते का लाभ उठाएगा भारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 56 देशों से टेक्सटाइल समझौते का लाभ उठाएगा भारत
विज्ञापन
56 देशों से टेक्सटाइल समझौते का लाभ उठाएगा भारत
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया आईएचसजीएफ दिल्ली मेले का शुभारंभ, बोले- हब एंड स्पोक मॉडल से कारीगरों को मिलेगा वैश्विक बाजार
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। टेक्सटाइल के क्षेत्र में भारत का समझौता विश्व के 56 देशों के साथ हो चुका है। आने वाले दिनों में भारत हस्तशिल्प क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूएगा। टैरिफ वार को देखते हुए भारत ने हब एंड स्पोक मॉडल पर काम किया है। देश की ताकत से पूरी दुनिया को अवगत करा दिया गया है। शुक्रवार को नॉलेज पार्क-1 स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आईएचसजीएफ दिल्ली मेले का शुभारंभ करने पहुंचे केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने यह बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए आने वाले दिनों में छोटे-छोटे हस्तशिल्पियों और कलाकारों को हब एंड स्पोक मॉडल के साथ जोड़ा जाएगा। आर्टिजन टेक्सटाइल विभाग के साथ जुड़कर खुद को यूरोप में स्थापित कर सकेंगे। जिससे देश केटेक्सटाइल उद्योग को नया आयाम मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि हैंडीक्राफ्ट के माध्यम से छोटे व्यापारी भी साल भर में 5 से 10 लाख रुपये कमा सकेंगे। उन्हें दस लखिया के नाम से जाना जाएगा। हैंडीक्राफ्ट में भारतीय के हुनर को पूरे विश्व ने माना हैं।
18 फरवरी तक चलेगा मेला
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 13 से 18 फरवरी तक 61वां, आईएचसजीएफ दिल्ली मेला- स्प्रिंग 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें दुनिया भर के खरीदार, कारीगर का एक साथ संगम देखने को मिलेगा। इसमें देश विदेश से 150 से अधिक बायर्स शामिल हो रहे है। ईपीसीएच के अध्यक्ष डॉ. नीरज खन्ना ने बताया कि प्रदर्शनी में 17 हॉल में 900 स्थायी शोरूम तैयार किए गए। इनमें करीब तीन हजार से अधिक प्रदर्शक जुडेंगे। वहीं, 16 प्रमुख डिस्पले डिवीजन होंगे। इनमें होम डेकोर ऐंड एक्सेंट्स, होम फर्निशिंग, कारपेट्स ऐंड रग्स, टेक्सटाइल्स ऐंड लिनेन, गिफ्ट्स ऐंड प्रीमियम्स, इंटीरियर्स, फर्नीचर, फैशन ज्वेलरी. बैग्स ऐंड एक्सेसरीज, लैम्प्स ऐंड लाइटिंग एक्सेसरीज, आउटडोर ऐंड गार्डन, अरोमा, स्पा ऐंड लाइफस्टाइल, क्रिसमस ऐंड फेस्टिव डेकोर, किचन ऐंड डिनरवेयर, बाथरूम एक्सेसरीज, बेंत, बांस, पेपर ऐंड इको फ्रेंडली उत्पाद, किड्स ऐंड बेबीज टॉयज ऐंड एक्सेसरीज शामिल हैं।