फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   India Education Expo begins today, top universities from all over the world will be on one platform

Noida News: भारत शिक्षा एक्सपो का आगाज आज, एक मंच पर होंगे दुनिया भर के शीर्ष विवि

Sun, 10 Nov 2024 07:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 07:08 PM IST
विज्ञापन
India Education Expo begins today, top universities from all over the world will be on one platform
भारत शिक्षा एक्सपो का आगाज आज, एक मंच पर होंगे दुनिया भर के शीर्ष विवि
विज्ञापन

- एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद, 51 से अधिक शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी लेंगे हिस्सा
- 11 से 13 तक सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक चलेगा आयोजन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो एंड मार्ट में तीन दिवसीय भारत शिक्षा एक्सपो का सोमवार यानि आज से आगाज होगा। एक्सपो में 51 से अधिक शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। कक्षा नौ से विश्व विद्यालय स्तर तक के छात्र-छात्राओं की ओर से प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10.30 बजे उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय करेंगे। शिक्षा एक्सपो में कनाडा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान के शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
भारत व दुनियाभर के शीर्ष विश्वविद्यालयों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। पहली बार इस प्रकार का आयोजन यहां होने जा रहा है। इसके माध्यम से नवाचार को बढ़ावा देना है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी की टीम भी शामिल होगी। एक्सपो में हैकथॉन, आइडियाथॉन, स्टार्टाथॉन, डिज़ाइन थिंकिंग सेशन, काउंसलिंग सेशन, क्विज, नुक्कड़ नाटक, पैनल चर्चा, वर्कशॉप के सेशन होंगे।
विज्ञापन


हाल नंबर एक और तीन में आयोजन
भारत शिक्षा एक्सपो का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट के हाल नंबर एक और तीन में होगा। यह सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक चलेगा है। इस आयोजन में सेमिनार भी आयोजित होंगे। कई देशों के प्रतिनिधि अपनी देशों की शिक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी साझा करेंगे। भारत शिक्षा एक्सपो में छात्र-छात्राओं समेत अन्य की सुविधाओं को ध्यान में रखा गया है। इसके चलते वाहनों की पार्किंग और हाल में एंट्री नि:शुल्क रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed