{"_id":"61767cb4d92ad03e29205b65","slug":"indecency-with-international-shooter-world-cup-silver-medalist-seema-tomar-in-greater-noida-west","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: ग्रेटर नोएडा में अंतरराष्ट्रीय शूटर विश्वकप सिल्वर मेडलिस्ट सीमा तोमर से अभद्रता, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: ग्रेटर नोएडा में अंतरराष्ट्रीय शूटर विश्वकप सिल्वर मेडलिस्ट सीमा तोमर से अभद्रता, केस दर्ज
Mon, 25 Oct 2021 03:15 PM IST
शाहरुख खान
जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 25 Oct 2021 03:15 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अंतरराष्ट्रीय शूटर विश्वकप सिल्वर मेडलिस्ट सीमा तोमर से अभद्रता की घटना हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मारपीट आदि धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोप है कि थाने और पुलिस चौकी के चक्कर लगाने के बाद एफआईआर दर्ज हुई।
विज्ञापन
सीमा तोमर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ट्राइडेंट एम्बेसी सोसाइटी में अंतरराष्ट्रीय महिला शूटर सीमा तोमर से अभद्रता का मामला सामने आया है। सीमा तोमर का आरोप है कि उनकी सोसाइटी की रिजर्व पार्किंग में खड़ी कार हटाने की कहने पर तीन अज्ञात लोगों ने उनसे अभद्रता, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी।
इसकी रिकार्डिंग करने पर मोबाइल छीनने व हमले की कोशिश की गई। घटना 9 अक्तूबर की है, सीमा तोमर को थाने और पुलिस चौकी के चक्कर लगाने के बाद 23 अक्तूबर को मारपीट आदि धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू की है। सीमा तोमर विश्व सिल्वर मेडलिस्ट हैं और प्रकाशी तोमर (शूटर दादी के नाम से मशहूर) की बेटी हैं और 17 साल से भारतीय सेना में सीओडी पद पर कार्यरत हैं।
मूलरूप से बागपत निवासी सीमा तोमर ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-01 स्थित ट्राईडेंट एम्बेसी सोसाइटी में रहती हैं। सीमा तोमर ने बिसरख कोतवाली में दी गई शिकायत में कहा है कि वह दिल्ली ब्रांच मैं कार्यरत हैं। नौ अक्तूबर को वह वहां से ड्यूटी पूरी करने के बाद जब सोसाइटी में पहुंची तो उन्होंने देखा कि उनकी रिजर्व पार्किंग में एक कार खड़ी थी।
विज्ञापन
इस कार पर सोसाइटी का स्टीकर भी नहीं लगा था। सुरक्षाकर्मी ने एक फ्लैट में रहने वाले लोगों को कॉल कर कार हटाने के लिए कहा, तो उन्होंने कार हटाने से इनकार कर दिया। इसके बाद सीमा तोमर ने भी कॉल कर कार हटाने के लिए कहा तो उन्होंने अच्छा व्यवहार नहीं किया। काफी देर तक सीमा तोमर पार्किंग में खड़ी रहकर उनके आने का इंतजार करती रहीं।

कुछ देर बाद एक-एक कर तीन लोग वहां आए और कार हटाने के बजाय सीमा तोमर से अभद्रता करने लगे। उन्होंने गाली गलौज की। सीमा ने मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने का प्रयास किया तो वह मोबाइलछीनने व हमले की कोशिश करने लगे। इनमें से खुद को बड़े औधे का व्यक्ति बनाकर जान से मारने की धमकी देने लगा। सीमा तोमर का कहना है कि ये सिलसिला लगभग आधे घंटे तक चला, तब जाकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
तीन बार थाने और दो बार चौकी जाने पर हुई एफआईआर
सीमा तोमर ने बताया कि उन्हें केस दर्ज कराने के लिए लिए तीन बार बिसरख कोतवाली और दो बार पुलिस चौकी जाना पड़ा। इस मामले में आलाधिकारियों को ईमेल भी किए। तब जाकर पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है। उनका कहना है कि जो लोग उनसे अभद्रता कर सकते हैं और धमकी दे सकते हैं, वह आम महिलाओं से किस तरह व्यवहार करते होंगे। इसलिए इस मामले में पुलिस-प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में पता है कि जिन पर आरोप लगा है वह भी नेवी से सेवानिवृत हैं। जांच के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- योगेंद्र सिंह, एसीपी सेंट्रल जोन