फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Increasing infection becomes trouble every day, insufficient investigation

हर दिन बढ़ रहा संक्रमण बना मुसीबत, नाकाफी जांच

Tue, 11 Jan 2022 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Increasing infection becomes trouble every day, insufficient investigation
नोएडा। जिले में कोविड मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग के साथ ही आम लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं। जनवरी के 10 दिनों में ही जिले में कुल 5802 नए केस सामने आ चुके हैं। जिनमें 260 ठीक हो चुके हैं। तेजी से बढ़ते मामलों के बीच जांच एवं इलाज की सुविधाएं बढ़ाए जाने की मांग शुरू हो गई है। बीते 10 दिनों में 44886 लोगों की कोविड जांच हुई। ऐसे में जांच के सापेक्ष मिलने वाले मरीजों का आंकड़ा 12 प्रतिशत से अधिक है। जो कि चिंताजनक है। वहीं आगामी दिनों में चुनाव, पर्व आदि कारणों से इसके बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। जिले में दैनिक नए कोरोना केसों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। जनवरी के पहले दिन 61 केस मिले थे। वहीं अब हर दिन हजार से अधिक केस सामने आ रहे हैं। जिसके साथ ही सक्रिय केस संख्या में जिला राज्य में लगातार पहले पायदान पर बना हुआ है।
विज्ञापन

24 घंटे में 1222 नए मरीज मिले
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी दैनिक रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में जिले में 1222 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जबकि 72 लोग ठीक हुए हैं। जिले में सक्रिय केसों की संख्या 5780 हो गई है। अब तक जिले में कुल 69527 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें से 63281 स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं जिला स्वास्थ्य विभाग एवं राज्य सरकार की ओर से जारी आंकड़ों में लगातार अंतर आ रहा है। सोमवार को जहां स्वास्थ्य विभाग ने नए मरीजों की संख्या 1222 बताई। वहीं राज्य सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट में इसे 1223 बताया गया। राज्य सरकार की दैनिक रिपोर्ट में ठीक होने वालों की संख्या 71 रही। वहीं जिले की रिपोर्ट में यह 72 थी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा भेजी गई जानकारी के आधार पर ही राज्य सरकार द्वारा आंकड़े जारी किए जाते हैं। ऐसे में आंकड़ों में अंतर का कारण विभागीय तालमेल में कमी को भी माना जा रहा है।
विज्ञापन

मौसम ने बढ़ाई दिक्कत
एक ओर जिले में कोरोना तेजी से पांव पसार रहा है। वहीं बदलते मौसम में सामान्य सर्दी बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। कोविड एवं अन्य मौसमी बीमारियों से लक्षण मिलते जुलते हैं। ऐसे में बिना जांच के मर्ज का पता लगाना संभव नहीं है। ऐसे में जांच की मांग लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन नए केस ठीक हुए लोग
1 जनवरी 61 10
2 जनवरी 131 7
3 जनवरी 101 8
4 जनवरी 165 19
5 जनवरी 511 7
6 जनवरी 600 6
7 जनवरी 721 34
8 जनवरी 1141 33
9 जनवरी 1149 64
10 जनवरी 1222 72
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed