फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Increased vehicular pressure at the borders; traffic jams

Noida News: सीमाओं पर बढ़ा वाहनों का दबाव, लग रहा जाम

Fri, 11 Sep 2026 08:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
Increased vehicular pressure at the borders; traffic jams
नोएडा। माडल टाउन सेक्टर 62 व 63 के पास लगा लम्बा जाम। फोटो अमर उजाला
ब्रिक्स सम्मेलन के कारण दिल्ली में वाहनों का प्रवेश वर्जित होने से बढ़ी समस्या
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ब्रिक्स सम्मेलन के कारण सीमावर्ती इलाकों में वाहनों का दबाव बढ़ गया है। दिल्ली में वाहनों का प्रवेश वर्जित होने की वजह से शहर की सड़कों पर वाहनों की संख्या आम दिनों के मुकाबले बढ़ी है। वाहनों को रोक-रोककर छोड़ा जा रहा है, ताकि यातायात सुचारू बना रहे। मालवाहक वाहनों की एंट्री पर रविवार तक प्रतिबंध लगाया गया है।

डीएमई से होकर अक्षरधाम, सराय काले खां मार्ग होते हुए आगे जाने वाले वाहनों को भी बदले मार्ग से गुजारा जा रहा है। गाजीपुर टोल से ही मालवाहक वाहनों को नोएडा के रास्ते पर डायवर्ट किया जा रहा है। ये वाहन नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे से होकर ईस्टर्न पेरिफेरल और यमुना एक्सप्रेसवे होकर आगे का रास्ता तय कर रहे हैं। चिल्ला मार्ग पर भी वाहनों का दबाव बढ़ा है। शुक्रवार को शहर की आंतरिक सड़कों पर भी जाम के हालात बने रहे। विश्वकर्मा मार्ग पर भी धीमी गति से वाहन गुजरे। सेक्टर-18 मार्ग पर भी यातायात का दबाव अधिक रहा। नोएडा एलिवेटेड से फेज-3 की ओर जाने वाले रास्ते पर भी जाम लगा रहा। एलिवेटेड की रैंप पर वाहनों की लंबी कतार लगी। सिटी सेंटर से सेक्टर-72 तक आवागन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed