फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Increased demand for light weight designer lehengas

Noida News: हल्के वजन के डिजाइनर लहंगे की बढ़ी मांग

Fri, 07 Nov 2025 12:25 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 07 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Increased demand for light weight designer lehengas
एंब्रॉयडरी लहंगा दिखाता दुकानदार। संवाद
पानीपत। शादी का सीजन शुरू होते ही बाजार में रौनक लौट आई है। शोरूम व दुकानें सज गई हैं। खरीदारी करतीं महिलाओं की भीड़ देखने को मिल रही है। खासकर लहंगे की दुकान पर भीड़ बढ़ने लगी है। पारंपरिक से लेकर डिजाइनर लहंगे तक, हर तरह के कलेक्शन बाजार में पहुंचे हैं।
विज्ञापन

इस बार दुल्हनें रेड और मेहरून जैसे पारंपरिक रंगों के साथ-साथ पेस्टल शेड, पिंक, पीच, लैवेंडर और वाइन कलर के लहंगे ज्यादा पसंद कर रही हैं। वहीं, एंब्रॉयडरी, सीक्वेंस, मिरर वर्क और कटदाना वर्क वाले डिजाइन ट्रेंड में हैं।
विज्ञापन


इंसार बाजार स्थित नायसा शोरूम के संचालक राजन गुप्ता ने बताया कि ग्राहकों की पसंद अब सिर्फ भारी लहंगे तक सीमित नहीं रही बल्कि हल्के वजन वाले डिजाइनर लहंगे भी खूब बिक रहे हैं। जिन्हें पहनना आसान होने के साथ-साथ लुक में भी रॉयल अहसास देता है। जैसे ही शादियों का सीजन शुरू होता है, लहंगों की बिक्री तेजी से बढ़ जाती है। दो हफ्तों में लहंगे की मांग दोगुनी हो गई है। दुल्हनें अब सिर्फ पारंपरिक नहीं बल्कि थोड़ा अलग डिजाइन चाहती हैं। हमारे पास दिल्ली, जयपुर और सूरत से आए नए डिजाइनर कलेक्शन के काफी लहंगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले महिलाएं सिर्फ लाल या गोल्डन लहंगे पसंद करती थीं, लेकिन अब कलर कॉम्बिनेशन और डिजाइन में काफी प्रयोग किए जा रहे हैं। कई दुल्हनें डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए हल्के रंग के लहंगे चुन रही हैं। वहीं सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए वेलवेट फैब्रिक के लहंगे भी काफी पसंद किए जा रहे हैं।
भारी लहंगे की कीमत एक लाख रुपये तक

इस बार बाजार में लहंगों की कीमत भी डिजाइन और कपड़े के हिसाब से अलग-अलग है। साधारण एंब्रॉयडरी वाले लहंगे जहां 20 हजार रुपये से शुरू हो जाते हैं, वहीं डिजाइनर और हैंडवर्क वाले भारी लहंगे की कीमत एक लाख रुपये तक पहुंच जाती है।

ऑनलाइन भी दे रहे ऑर्डर

समालखा की साक्षी शर्मा ने बताया कि रेड कलर तो सभी पहनते हैं इसलिए उन्होंने पेस्टल पिंक और सिल्वर वर्क वाला लहंगा चुना है। शादी के बाद रिसेप्शन के लिए भी मैंने हल्के रंग का लहंगा पसंद किया है। पूजा ने बताया कि उन्होंने वाइन कलर का वेलवेट लहंगा लिया है जो सर्दियों के सीजन के लिए एकदम परफेक्ट है। ऑफलाइन दुकानों के साथ-साथ ऑनलाइन वेबसाइटों और एप पर भी लहंगों की बिक्री में इस सीजन में जबरदस्त इजाफा हुआ है। कई ऑनलाइन ब्रांड्स ने वेडिंग कलेक्शन पर 20 से 30 प्रतिशत तक की छूट दी है। ग्राहकों को अब ऑनलाइन ऑर्डर देकर मनपसंद लहंगे घर बैठे ही मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed