{"_id":"6599b1fc358bc02dc30280f1","slug":"income-tax-survey-evidence-found-of-tax-evasion-worth-rs-100-crore-noida-news-c-1-gnd1002-1283097-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर सर्वे: 100 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के मिले सबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर सर्वे: 100 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के मिले सबूत
विज्ञापन

- नोएडा सहित एनसीआर के छह बिल्डर्स के खिलाफ 72 घंटे से चल रही जांच, 2.75 करोड़ रुपये कैश अब तक मिल चुका
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। भूटानी सहित छह बिल्डरों के खिलाफ आयकर विभाग के सर्वे में अब तक 100 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के दस्तावेज मिल चुके हैं। वहीं, 2.75 करोड़ रुपये कैश अलग-अलग जगह से बरामद किए गए हैं। 72 घंटे से चल रही आयकर विभाग की जांच अभी चालू है। अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि यह जांच सोमवार तक चालू रह सकती है।
शनिवार को भी बिल्डर कंपनियों के 37 ठिकानों पर जांच आयकर विभाग की टीमों ने की। शुक्रवार को नोएडा, ग्रेनो के अलावा फरीदाबाद में 40 जगहों पर जांच की जा रही है। इनमें से पांच जगहों पर जांच पूरी हो गई। वहीं, दो अन्य जगहों की जानकारी सामने आने के बाद वहां जांच शुरू की गई है। करीब 400 कर्मियों की टीम जांच कर रही है। पुलिस की भी मदद जांच में सुरक्षा बंदोबस्त के लिए की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार को दो करोड़ रुपये कैश मिला था। शनिवार को भी 75 लाख रुपये कैश जांच में मिला है। इसका साक्ष्य देने के लिए बिल्डर्स से कहा गया है। वहीं, शनिवार को 50 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। ऐसे में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को मिले 50 करोड़ रुपये की टैैक्स चोरी के सबूत मिलाकर यह आंकड़ा 100 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
इनकी कर रहा आयकर विभाग जांच
दिल्ली-एनसीआर के छह प्रमुख बिल्डरों पर बृहस्पतिवार को आयकर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा सर्वे की कार्रवाई कर रही है। इसमें भूटानी, लॉजिक्स, एडवांट, ग्रांडस्लैम, ग्रुप 108, बुलमेन रियलिटी के कॉरपोरेट ऑफिस और प्रोजेक्ट साइट शामिल हैं। यह भी जानकारी सामने आई है कि बाकी पांच कंपनियों के भी पूर्व में या मौजूदा समय में भूटानी समूह से कामकाजी संबंध हैं। ऐसे में सभी की संयुक्त रूप से आयकर सर्वे चल रही है।