{"_id":"69b191762e9c4c7b75007025","slug":"income-tax-raids-on-builder-premises-in-noida-and-greater-noida-west-noida-news-c-1-noi1095-4038915-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में बिल्डर ठिकानों पर आयकर का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में बिल्डर ठिकानों पर आयकर का छापा
विज्ञापन
- वाणिज्यिक योजनाओं में दुकान, शोरूम की बिक्री और खरीदने वालों का ब्यौरा खंगाला
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को नोएडा और ग्रेनो वेस्ट स्थित कुछ बिल्डर ठिकानों को खंगाला। जांच के केंद्र में ग्रेनो वेस्ट के टेकजोन-4 स्थित एक वाणिज्यिक परियोजना रही। विभाग ने नगद में दुकान, शोरूम बेचे जाने, संपत्ति छिपाने के लिए दूसरे नामों पर करवाए जाने की इनपुट पर कार्रवाई की। बिल्डर ठिकाने से टीम ने रिकाॅर्ड, लैपटॉप व कम्प्यूटर अपने कब्जे में लिए। फिर बुकिंग धनराशि, खरीदने वालों के मोबाइल नंबर व अन्य ब्यौरा निकाल कर मिलान शुरू करवाया गया। देर शाम तक चली इस पड़ताल में विभाग की तरफ से आधिकारिक रूप से किसी बरामदगी की सूचना नहीं दी गई। न ही कर चोरी और बेनामी संपत्तियों के मिलने संबंधी कोई जानकारी अभी सामने आई है। विभागीय सूत्रों की माने तो यह पड़ताल अभी 4-5 दिन और जारी रहने का अनुमान है।
खासतौर पर विभाग उन प्रॉपर्टी एजेंट का ब्यौरा खंगाल रहा है जो निवेशक लेकर आते हैं। नगद में डील की बात भी ऐसे एजेंट के जरिए ही करवाए जाने की बातें पहले की कई जांच में सामने आ चुकी है।